{"_id":"5c76e673bdec22736a76a679","slug":"15512962156-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर करने निकली महिला को दूसरी महिला ने ड़डों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैर करने निकली महिला को दूसरी महिला ने ड़डों से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैर करने निकली महिला को दूसरी महिला ने डंडों से पीटा
- पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू कर दी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-28 में एक सैर करती हुई महिला के साथ एक दूसरी महिला की कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दूसरी महिला ने अपने घर से डंडा लाकर पहली महिला की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद वह महिला मौके से भाग गई। आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची पीसीआर ने घायल महिला को उपचार के लिए सेक्टर-6 जनरल अस्पताल पहुंचाया।
घायल महिला की पहचान ऊषा कदम निवासी सेक्टर-28 के रुप में हुई है। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ऊषा कदम ने बताया कि जिला मैसूर कर्नाटक की रहने वाली है। सेक्टर-28 स्थित हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में अपने पति के साथ रह रही हैं। उसने बताया कि वह मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से घूमने के लिए निकली तो सड़क एक महिला राज उर्फ राजवती के साथ उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई और कहासुनी इतनी बढ़ गई कि राजवती अपने घर से डंडा लेकर आई और ऊषा कदम को मारना शुरू कर दिया। महिला पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पीठ, थाईस और घुटनों में महिला ने डंडे से मारा। उसकी बाजू में फ्रेक्चर आ गया है।
उन्होंने बताया कि राजवती उसे पीटते हुए कह रही थी कि वह उसे जान से मार देगी, जिसके बाद वह मौके से भाग गई। अस्पताल में डॉक्टर ने ऊषा कदम को प्लास्टर बांधने के बाद छुट्टी दे दी। चंडीमंदिर पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।