फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पिकअप ने टक्कर मारकर तोड़ दिया रेलवे फाटक

पिकअप ने टक्कर मारकर तोड़ दिया रेलवे फाटक

Thu, 28 Feb 2019 01:05 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
पिकअप ने टक्कर मारकर तोड़ दिया रेलवे फाटक
पिकअप ने टक्कर मारकर तोड़ दिया रेलवे फाटक
विज्ञापन

जीआरपी ने गाड़ी को किया इंपाउंड
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-19 पंचकूला के रेलवे फाटक को एक पिकअप गाड़ी ने टक्कर मारकर तोड़ दिया। इसके बाद पिकअप चालक कैलाश ने भागने की कोशिश की, परंतु लोगों ने उसे रोक लिया। सेक्टर-19 रेलवे फाटक लगभग चार महीने में पांच से अधिक बार टूट चुका है। दो बार ऑटो की ओर से टक्कर मार दी गई और एक बार कार ने टक्कर मार दी थी और अब महिंद्रा पिकअप की टक्कर लगने से देर रात फाटक टूट गया। फाटक टूटने के कारण ट्रेनों की आवाजाही 10 से 15 मिनट लेट हुई। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पिकअप चालक कैलाश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। टक्कर के बाद फाटक की ऑटोमेटिक मशीन ने काम करना बंद कर दिया। जिसके बाद गेटमैन ने बिना किसी देरी लोहे की जंजीर की मदद से ट्रैफिक को कंट्रोल करने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान दोनों साइड लोहे की चेन लगाकर गेट मेन ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए फाटक से पास करवाया। इस दौरान फाटक से गुजरने वाले ट्रेनों की स्पीड कम होने की वजह से दोनों ओर वाहनों का जाम लगा देखने को मिला। इससे पहले अक्तूबर माह में और 12 दिसबंर और 26 दिसंबर को भी वाहनों की टक्कर से फाटक टूट चुका है।

सेक्टर-19 निवासी रविंदर कुमार का कहना है कि रेलवे विभाग को इस तरह की आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए मौके पर सुरक्षा गार्ड मुहैया करवाना चाहिए। या फिर आरपीएफ को भेजनी चाहिए ताकि लोगों को रोका जा सके। ट्रेन पास होते समय कई लोग जंजीर के नीचे से ट्रेन की लाइन के समीप खड़े हो गए थे। ऐसे में किसी भी तरह हादसा हो सकता था और लोग ट्रेन की चपेट में आ सकते थे। सेक्टर-19 चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह ने बताया कि रेलवे का मामला है। इसकी सूचना आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ ने गाड़ी को इंपाउंड करने के साथ ही चालक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed