फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सीआईए टीम ने वांछित पांच चोरों को किया गिरफ्तार

सीआईए टीम ने वांछित पांच चोरों को किया गिरफ्तार

Sun, 03 Feb 2019 01:07 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
सीआईए टीम ने वांछित पांच चोरों को किया गिरफ्तार
सीआईए ने वांछित 5 चोरों को किया काबू
विज्ञापन


- आरोपियों से करीब 80 हजार रुपये की चार थैली स्क्रैप बरामद
- पुलिस ने सभी को कोर्ट में किया पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-26 सीआईए टीम ने चोरी के मामले में वांछित 5 आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। आरोपियों से पास चार थैली स्क्रैप बरामद हुई, जिसकी मार्केट कीमत करीब 80 हजार रुपये है। आरोपियों की पहचान शिब्बू, सलीम, अभिषेक, सोनू निवासी डेहा बस्ती ऋषिनगर कालोनी थाना शहजादपुर और सुलतान उर्फ लंगडू निवासी बंगाला बस्ती रायपुररानी के रूप में हुई है।
सीआईए टीम ने शनिवार को पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीआईए इंचार्ज अमन ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एक टीम बनाई गई, जिसमें एसआई सुरेंद्र, एएसआई भीम, कांस्टेबल गोपाल, कांस्टेबल कृष्ण, कांस्टेबल नितेश, हेड कांस्टेबल रमेश शामिल थे। टीम ने सूचना के आधार पर छापा मार कर पांचों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शहजादपुर, रायपुररानी और नारायणगढ़ में काफी समय से चोरी के मामले में वांछित चल रहे पांच चोर पहुंचने वाले हैं। जिसके बाद उन्होंने टीम के साथ ट्रैप लगाया और दबोच लिया।
विज्ञापन


यह है मामला
22 नवंबर 2018 को रायपुररानी थाने में दया राम ने शिकायत दी थी कि वह करीब 20 साल से गढ़ी कटोहा सुल्तानपुर रोड पर मोटर बाइंडिंग की दुकान चलाता है। वह रोजाना की तरह 21 नवंबर की रात को दुकान का ताला लगाकर घर चला गया। जिसके अगले दिन सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के तोले टूटे हुए हैं और शटर खुला पड़ा था। दुकान के अंदर जाने पर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। दया राम ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान से 3 थैली कोपर जिसका वजन करीब एक क्विंटल 15 किलोग्राम था। एक थैली जिसमें 20 किलो एल्यूमिनियम स्क्रैप थी, जिसकी मार्केट कीमत 80 हजार रुपये है, जिसे चोर चुरा कर ले गए। पुलिस ने दया राम की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं दूसरे मामले में पवन कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह रायपुररानी में आईटीआई के सामने शिवालिक टेक्सटाइल के नाम से दुकान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर 2018 की रात को वह आठ बजे दुकान बंदकर घर चले गए। 19 दिसंबर की सुबह जब उन्होंने दुकान का शटर खोला तो दुकान के पीछे के शटर का ताला टूटा हुआ था और दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को चारी की सूचना दी। पुलिस ने पवन कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed