{"_id":"5c54a18cbdec22737548ad01","slug":"154905036612-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नापतोल कंपनी का नाम लेकर रिटायर्ड एडीश्नल चीफ सेक्रेटरी से ठगी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नापतोल कंपनी का नाम लेकर रिटायर्ड एडीश्नल चीफ सेक्रेटरी से ठगी की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नापतोल कंपनी का नाम लेकर रिटायर्ड एडिशनल चीफ सेक्रेटरी से ठगी की कोशिश
- पुलिस ने रिटायर्ड चीफ सेक्रेटरी की शिकायत पर किया केस दर्ज
- पुलिस अधिकारी बोले, जल्द सलाखों के पीछे होगा ठगी का आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो आम नागरिक तो दूर सरकारी कर्मचारियों को भी निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहा है। इस गिरोह के सदस्य लोगों को नापतोल कंपनी का अधिकारी बताकर ठगने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में ठग गिरोह के सदस्य ने नापतोल कंपनी का नाम लेकर रिटायर्ड एडिशनल चीफ सेक्रेटरी से ठगी करने की कोशिश की है। हालांकि वह अपने मंसूबे में सफल नहीं है। रिटायर्ड एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धोखाधड़ी करने की कोशिश करने वाला आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। सेक्टर-7 निवासी रिटायर्ड एडिशनल चीफ सेक्रेटरी आरआर जौवाल ने पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि उन्हें नापतोल कंपनी की तरफ से फोन आया, जिसके बाद उन्होंने कुछ रुपये उनसे एेंठने की कोशिश की। पुलिस ने आरआर जौवल की शिकायत पर ठगी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भुवनेश्वर से आया फोन, बताया निकला है इनाम
आरआर जौवल ने बताया कि उन्हें 16 जनवरी को उड़ीसा स्थित भुवनेश्वर से एक फोन आया। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को नापतोल कंपनी का कर्मचारी बताया। इसके बाद उसने कहा कि आपका इनाम निकला है। जिसमें 2 लाख 20 हजार रुपये का कूपन व एक सोने की अंगूठी शामिल है। जिसके चलते उसने एक लक्की ड्रॉ का कोड नंबर (8652आरएस) उन्हें दिया। आरआर जौवल ने बताया कि इसके बाद कंपनी के कर्मचारी ने उनसे घर का पता कंफर्म किया और कहा कि 10-15 दिन में आपका गिफ्ट आपके पास पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि फोन कटने के बाद उनकी पत्नी ने ट्रू कॉलर पर उस नंबर की डिटेल जानने के लिए चेक किया तो वह धन लक्ष्मी के नाम से रजिस्टर था। इसके बाद उन्होंने उसी नंबर पर दोबारा फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं उठा। फोन न उठाने पर उन्होंने उस नंबर पर एक मैसेज भी किया, जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ पुलिस कंप्लेंट करने की बात कही, लेकिन फोन करने वाले ने कोई रिस्पांस नहीं दिया।
29 जनवरी को घर पर पहुंचा कोरियर
29 जनवरी को दोपहर करीब दो बजे उनके घर पर एक कोरियर आया, जिसे उनके घर के नौकर ने रिसीव किया। कोरियर देने पर कोरियर बॉय ने 3350 रुपये की मांग की। नौकर ने कहा कि मालिक अंदर हैं। वह अभी लाकर देता है। कोरियर मिलने पर आरआर जौवल को अचंभा हुआ कि यह कोरियर कैसे आ गया। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर कोरियर को खोलकर चेक किया। कोरियर खोलने पर उसके अंदर से सोने की अंगूठी की जगह एक तांबे की अंगूठी निकली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी और कोरियर बॉय को पैसों के लिए रोक लिया। पुलिस के आने पर जब कोरियर बॉय से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह सेक्टर आठ स्थित डाकघर से आया है। उसने कुछ टाइम पहले ही डीसी रेट पर यहां नौकरी ज्वाइन की है। पुलिस ने सेक्टर आठ डाकघर में कोरियर बॉय के बारे में पूछताछ की तो उसके बताए अनुसार जानकारी बिल्कुल ठीक निकली। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत पर ठगी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोई कंपनी घर बैठे क्यों देगी पैसे
रिटायर्ड एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने बताया कि ठगों ने उनसे पैसे ठगने की कोशिश तो कि लेकिन वह अपनी कोशिश में नाकाम रहे। क्योंकि वह उनकी बातों में नहीं आए। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी से उन्हें फोन आया था उस कंपनी से आज तक कोई प्रोडक्ट ही नहीं खरीदा। इसके बाद भी वह घर बैठे बिना वजह पैसे क्यों देंगे। उन्होंने कहा कि पर कुछ लोग उनके झांसे में आ जाते है और उनके कहे अनुसार उनको पैसे भी दे देते हैं। जिसके बाद उन्हें पछताना पड़ता है।