{"_id":"5c5353d4bdec2273875d4fdc","slug":"154896493517-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को छेड़ा तो पब्लिक ने की जमकर धुनाई..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को छेड़ा तो पब्लिक ने की जमकर धुनाई..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को छेड़ा तो पब्लिक ने की जमकर धुनाई
सेक्टर पांच में चार युवकों ने की छेड़छाड़, दो युवक हुए फरार
दोनों आरोपियों का पुलिस ने मेडिकल करवाकर शुरू की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-5 में एक युवती से चार युवकों ने छेड़छाड़ की दी। युवती के शोर मचाने पर दो युवक फरार हो गए जबकि दो युवकों को पकड़कर लोगों ने पकड़कर धुनाई कर दी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-5 स्थित वुमन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची जो दोनों युवकों को पब्लिक से छुड़ाकर थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों का मेडिकल करवाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सेक्टर-5 में एक युवती किसी कार्य से जा रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे चार युवकों ने युवती को अकेली देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। युवकों ने अश्लील इशारे भी किए। इस पर युवती ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। शोर सुनकर वहां मौजूद दुकानों से लोग इकट्ठा हुए और दो युवकों को पकड़ और जमकर पीटा जबकि दो युवक फरार हो गए। इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-5 वुमन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल करवाने के बाद जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक युवती लिखित शिकायत नहीं देती है तब तक वह कुछ नहीं बता सकते।