फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   परिवार घूमने गया था शिरडी, चोरों ने घर में घुसकर की लाखों की चोरी

परिवार घूमने गया था शिरडी, चोरों ने घर में घुसकर की लाखों की चोरी

Tue, 29 Jan 2019 01:50 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
परिवार घूमने गया था शिरडी, चोरों ने घर में घुसकर की लाखों की चोरी
परिवार घूमने गया था शिरडी, चोरों ने घर में घुसकर की लाखों की चोरी
विज्ञापन


- चोरी के बाद सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क ले गए चोर
- पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर शुरू की जांच

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-9 स्थित एक घर में चोरों ने घुसकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। परिवार शिरडी दर्शन के लिए गया था। चोरों ने चोरी करने के बाद घर के सीसीटीवी कैमरे के रिकार्डिंग की हार्ड डिस्क निकालकर ले गए। घर में रहने वाले किराएदार विक्रम सूद की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में किराएदार ने बताया कि वे घनश्याम अग्रवाल के घर में सेकेंड फ्लोर पर किराए पर रहते हैं। 25 जनवरी को मकान मालिक घनश्याम अपने परिवार के साथ शिरडी चले गए थे। वहीं विक्रम सूद भी अपने पैतृक घर मोगा चले गए। 27 जनवरी को सुबह आठ बजे विक्रम सूद मोगा से वापस आए तो मकान के सेकेंड फ्लोर के कमरे का सारा सामान खंगाल लिया है। चोरों ने उनका कैमरा, घड़ी, पर्स और पावर बैंक पैक चोरी कर लिया। इस दौरान चोरों ने पूरा सामान इधर-उधर बिखेर दिया। शिकायत में बताया कि इसके बाद जब वे नीचे आए तो वहां भी पूरा सामान बिखरा पड़ा था। इस पर मकान मालिक घनश्याम को सूचना दी। सूचना के बाद वे शिरडी से वापस अपने घर आ गए।
विज्ञापन


जांच के लिए पहुंचीं पुलिस की टीमें
सेक्टर-9 के मकान नंबर-110 में चोरी की सूचना मिलने पर सेक्टर-19 और 26 की क्राइम ब्रांच टीम, थाने की पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। चोर घर के दरवाजे तोड़कर अंदर घुसे थे। जांच के दौरान फारेंसिक टीम ने कई सैंपल इकट्ठा किए। इसके अलावा चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने निकाली हार्ड डिस्क
घर में चोरी के बाद चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क निकाल ली और एलसीडी को वहीं छोड़ दिया। वहीं घर के सभी कमरों की आलमारी, बेड को खंगालकर पैसे और गहने चोरी कर लिए हैं। पुलिस अभी तक इसका पता नहीं लगा पाई है।


पुलिस ने मांगी लिस्ट
चोरी की सूचना के बाद कोठी के मालिक घनश्याम अग्रवाल सेक्टर-10 स्थित चौकी पहुंचे। चौकी पहुंचने पर पुलिस ने उनसे घर से गायब सामान की लिस्ट मांगी है। पुलिस की ओर से सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

चोरी की शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करेेगी।
- बृजपाल, चौकी इंचार्ज, सेक्टर -10

चोरी की शिकायत मिली है। सभी चोरी होने के सामान का रिकार्ड मकान मालिक से मांगा गया है। पुलिस की ओर से मामले की तफ्तीश जारी है।
- अरविंद कंबोज, थाना प्रभारी, सेक्टर -5 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed