फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Mon, 28 Jan 2019 01:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन


- चश्मदीद के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की तफ्तीश
- सेक्टर-5 थाने में पुलिस ने दर्ज किया कार चालक के खिलाफ केस

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। रात आठ बजे शक्ति भवन चौक के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर जबरदस्त होने के कारण बाइक चालक मनीष कुमार निवासी गांव बडोना खुर्द थाना रायपुररानी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने घटना के चश्मदीद तिलकराज की शिकायत पर आरोपी सुनील चोपड़ा पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में तिलकराज ने बताया कि मृतक मनीष डीसी ऑफिस में नौकरी करता था। 25 जनवरी को मनीष डीसी ऑफिस की छुट्टी होने पर अपने निजी काम से सेक्टर -8 गया था। वह अपना काम निपटाने के बाद रात आठ बजे बाइक से अपने दोस्त तिलकराज के साथ रायपुररानी जा रहा था। शक्ति भवन चौक के पास आरोपी कार चालक सुनील चोपड़ा ने कार ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित गति से आ रही थी। टक्कर लगने के बाद बाइक फिसलने पर मनीष का हेलमेट खुलकर गिर गया। इस कारण सिर पर मनीष को गंभीर चोट आई। कार से उतरने के बाद उसने अपना नाम सुनील चोपड़ा बताया। उसने घायल की कोई मदद नहीं की और अपनी कार लेकर भाग गया। गंभीर चोट आने के बाद लोगों की मदद से मनीष को उसके दोस्त तिलकराज ने सेक्टर-6 जनरल अस्पताल पहुंचाया। जनरल अस्पताल में इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। तिलकराज की शिकायत पर आरोपी कार चालक सुनील चोपड़ा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। सेक्टर -5 थाना पुलिस के इंस्पेक्टर अरविंद कंबोज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed