फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रियल एस्टेट कारोबारी से 3.50 लाख की धोखाधड़ी का मामला

रियल एस्टेट कारोबारी से 3.50 लाख की धोखाधड़ी का मामला

Sat, 26 Jan 2019 01:46 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
रियल एस्टेट कारोबारी से 3.50 लाख की धोखाधड़ी का मामला
पंचकूला से 100 किलोमीटर दूर रहता है आरोपी, पकड़ से दूर
विज्ञापन

रियल एस्टेट कारोबारी से 3.50 लाख की धोखाधड़ी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। फर्जी बैंक अधिकारी बनकर सेक्टर-14 के रियल एस्टेट कारोबारी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी पंचकूला से मात्र 100 किलोमीटर की दूरी पर रहता है। इसके बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। इतना ही नहीं आरोपी अपना नाम बदलकर बिना तलाक दिए कई युवतियों और महिलाओं की जिंदगी से खिलवाड़ कर चुका है। इस मामले में उसके खिलाफ अंबाला में केस भी दर्ज है। इतना सब कुछ होने के बाद भी आरोपी गूगल पर पूरी धूम मचाए हुए है। इतनी जानकारी उपलब्ध होने के बाद भी पंचकूला पुलिस के लंबे हाथ आरोपी के शहर जगाधरी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

17 दिसंबर को साढ़े तीन लाख ठगे थे
17 दिसंबर, 2018 को पंचकूला सेक्टर-14 के रियल एस्टेट कारोबारी पुष्पिंदर बंसल से युवक ने करीब साढ़े तीन लाख की धोखाधड़ी की थी। आरोपी युवक उनके पास फर्जी बैंक अधिकरी बनकर आया था। उसने अपना नाम आकाश गुप्ता बताया था। इसके बाद बंसल को बातों में उलझा कर गाड़ी में रखे 3.50 लाख की नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गया था। बंसल ने वारदात की शिकायत अगले ही दिन सेक्टर-14 पुलिस को दी थी। कुछ दिन बाद पंचकूला पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


संयुक्त जांच में सामने आए रोचक तथ्य
पुलिस और पुष्पिंदर बंसल की संयुक्त जांच में आरोपी से संबंधित कई रोचक तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि धोखाधड़ी और लूट की वारदात को अंजाम देने वाला युवक जगाधरी निवासी है। इतना ही नहीं उसने नाम बदल-बदल कर कई शादियां भी की हैं। उसके खिलाफ अंबाला में इस मामले में केस भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन नंबर से पता चला आरोपी का असली ठिकाना
पुष्पिंदर बंसल को आरोपी जिस मोबाइल नंबर से फोन करता था उसे चंडीगढ़ से लिया था। आरोपी ने प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड की कॉपी लगाई थी। पुलिस पीछा करते आरोपी के पुराने ठिकाने अंबाला तक पहुंच गई और वहां खुलासा हुआ कि आरोपी ने कई लड़कियों को धोखा देकर एक के बाद एक बिना तलाक दिए चार शादियां की हुई हैं। एक पत्नी के पास तो एक बच्चा भी है। उसी पत्नी की शिकायत पर अंबाला में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज है।

आरोपी एक, नाम अनेक
आरोपी ने किसी को अपना नाम सावन गुप्ता को किसी को आकाश गुप्ता तो किसी को मनोज गुप्ता बताया हुआ है। असल में आधार कार्ड और बैंक की पास बुक पर आरोपी का नाम मनोज गुप्ता लिखा है। वह जगाधरी की शाम सुंदर पूरी का रहने वाला है।

नाम बदलकर कैसे रचाईं चार शादियां
अंबाला पुलिस ने यह मामला बब्याल की अनु की शिकायत पर दर्ज किया था। उसके मुताबिक उसकी शादी 30 अक्टूबर 2012 को सावन गुप्ता से हुई थी। जिससे उसके पास एक लड़का है। तब उसे एक दिन सावन के पर्स से एक शादी की चिट्ठी मिली, जिसमें किसी प्रियंका नाम की लड़की के बारे में लिखा था। जब उसने सावन से पूछा तो वह आनाकानी करने लगा। एक दिन अचानक एक लड़की का फोन आया। उसने अपना नाम प्रियंका बताते हुए पूछा कि वह आकाश गुप्ता को जानती हैं। इंकार करने पर उसने आकाश गुप्ता का मोबाइल नंबर भेज दिया, जो असल में सावन गुप्ता का था। तब किसी तरह प्रियंका से फोटो मंगवाने पर पता चला कि उसके पति ने आकाश बनकर प्रियंका से शादी कर रखी है। फिर पता चला कि उसके पति ने एक जगह अन्य रीटा नाम की लड़की से भी मनोज गुप्ता बनकर शादी कर रखी है। ऐसे ही फेसबुक से बबीता से संपर्क हुआ तो यहां उसके पति ने सावन गुप्ता बनकर चौथी शादी का पता चला।


पुष्पिंदर बंसल ने की फोटो की पहचान
जब पुष्पिंदर बंसल को गूगल पर उपलब्ध सावन गुप्ता उर्फ मनोज गुप्ता की फोटो दिखाई गई तो उन्होंने आरोपी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह वही आरोपी है जिसने उनके साथ 3.50 लाख की ठगी की है। बंसल ने अपने सीसीटीवी में कैद हुई आकाश गुप्ता की फोटो के साथ इस फोटो को मिला कर पुष्टि की है। दोनों फोटो एक ही व्यक्ति की हैं। पुष्पिंदर बंसल ने बताया कि इस बात की सारी जानकारी उनको और जांच अधिकारी को भी है।

कोट्स
मामले की जांच की जा रही है। अभी यह बताना उचित नहीं होगा कि जांच कहां तक पहुंची है। इतना जरूर है कि आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
- यशदीप सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर-144
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed