राम रहीम को सजा सुनाने के दूसरे दिन भी बना रहा सख्त पहरा
पंचकूला। शहर में राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद भी हरियाणा पुलिस की नौ कंपनियां और आरएएफ शुक्रवार को तैनात रही। जिला अदालत के बाहर नाके लगाए गए थे। यहां पर आरएएफ के जवानों की जालंधर से आई कंपनी तैनात रही। पंचकूला की मार्केट, इंट्री और एग्जिट प्वाइंट के साथ जिला अदालत आने वाले वाहनों की आरएएफ और स्थानीय पुलिस ने जमकर चेकिंग की। शहर के माजरी चौक, ओल्ड पंचकूला में भी पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाया हुआ था। बेला विस्टा चौक, मार्केटों में पीसीआर और राइडर की गश्त बनी रही। इस दौरान यहां पर आने वाले लोगों की जमकर चेकिंग की गई। वहीं धारा-144 हटने के बाद भी शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था केे दुरुस्त रखने के लिए अभी हरियाणा पुलिस और आरएएफ की कंपनियां तैनात हैं। किसी प्रकार की दुर्घटना न हो इसके लिए पुलिस की ओर से पूरी तैयारी की गई है।