फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   साहब! मेरा पति शराब पीकर करता है मारपीट, जुआ के लिए मांगता है पैसे

साहब! मेरा पति शराब पीकर करता है मारपीट, जुआ के लिए मांगता है पैसे

Mon, 31 Dec 2018 01:52 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
साहब! मेरा पति शराब पीकर करता है मारपीट, जुआ के लिए मांगता है पैसे
पीड़ित महिला की शिकायत पर पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी और ननद पर केस
विज्ञापन

- सेक्टर-5 महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। एक पीड़ित महिला ने महिला थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसका पति शराब के नशे में रोजाना मारपीट करता है और जुआ खेलने के लिए पैसे मांगता है। पैसे न देने पर वह उसे गंदी-गंदी गालियां देता है। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान पति नरेंद्र रावत, ससुर हेमराज रावत, सास बिमला रावत, जेठ राजेंद्र रावत और ननद लक्ष्मी बिष्ट निवासी सेक्टर-7-बी चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

पंचकूला सेक्टर-20 निवासी महिला संगीता ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर 2016 में नरेंद्र रावत के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले उसके माता-पिता ने लड़के की बुरी आदतों के बारे में कुछ नहीं बताया था। लेकिन शादी के बाद धीरे-धीरे सारी बुरी आदतें सामने आने लगीं। महिला का आरोप है कि उसका पति सुबह-शाम शराब पीता है और सिगरेट-तंबाकू खाता है। महिला संगीता ने बताया कि वह पति के साथ आठ दिसंबर 2016 को मनाली गई थी। वहां सुबह से रात तक शराब पीता रहा। जब उसने अपने दोस्त अविनाश के घर शराब पीने शुरू किया तो उसने मना किया। इस बात पर वह उसे मारने के लिए दौड़ा और गाली-गलौच की। हालांकि फैमिली के लोगों ने बीच-बचाव किया। संगीता ने बताया कि उसने रिश्ता बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन पति ने सुधार नहीं किया। महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-323, 406, 498-ए और 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed