{"_id":"5c292910bdec2257022f9773","slug":"154620139218-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के झंडे को ट्रक पर लगाने का लोगों ने किया विरोध, पुलिस को दी सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाकिस्तान के झंडे को ट्रक पर लगाने का लोगों ने किया विरोध, पुलिस को दी सूचना
धार्मिक झंडे को पाकिस्तान का समझकर लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
रायपुररानी/मोरनी। रायपुररानी के डांगरी नदी के किनारे स्टोन क्रशर के पास रविवार को एक चालक ने ट्रक पर धार्मिक झंडा लगा रखा था। जिसे लोगों ने पाकिस्तानी झंडा समझकर पुरजोर विरोध किया। लोगों ने पहले तो ट्रक चालक को समझाया और ट्रक से झंडा उतारने के लिए कहा, लेकिन जब वह नहीं माना तो लोगों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए रायपुररानी थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर घटना का संज्ञान लिया। इसके बाद ट्रक चालक को थाने ले जाकर गहन पूछताछ की। कुछ स्टोन क्रशर मालिकों के आग्रह व जिम्मेवारी लेने पर चालक को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार चालक का नाम जावेद अली पुत्र हसन अली गांव छेवा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह रायपुररानी डांगरी नदी के पास सरस्वती स्क्रीनिंग प्लांट पर बजरी छोड़ने के लिए माह में कई बार आता है। रविवार को भी वह यहां पर यूपी से बजरी छोडने के लिए आया हुआ था। वहीं, रायपुररानी थाना प्रभारी मोहिंद्र ढांडा से बात की गई तो उनका कहना था कि रविवार दोपहर उन्हें सूचना मिली थी कि क्रशर जोन के पास एक ट्रक पर पाकिस्तानी झंडा लगा हुआ है। उन्होंने तुरंत वहां पर पहुंचकर जांच की और झंडे को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं उन्होंने बताया कि ट्रक चालक यूपी का रहने वाला है और वहां पर होने वाले उर्र्स का झंडा चालक ने अपने ट्रक पर लगाया हुआ था। जो कि देखने में पाकिस्तान के झंडे जैसा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।