{"_id":"5bfc1fb6bdec2241d156c675","slug":"154324989212-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधडी का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधडी का मामला दर्ज
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले में तीन लोगों पर केस
बरनाला। थाना सिटी-2 की पुलिस ने 6 लाख 50 हजार 813 रुपये की ठगी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिटी-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता हरबंस सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी रुड़ेके खुर्द ने बताया कि आरोपी नर सिंह निवासी प्रेम नगर भवानी (हरियाणा), अमृतपाल सिंह निवासी लौंगोवाल व संजीव बांसल उर्फ संजय निवासी बरनाला ने बताया कि मॉडर्न विजन एग्रो इंडिया लिमिटेड कंपनी ने चार जगह पर गोवंश फार्म बना कर करीब 5650 गोवंश रखने हैं, अगर इस कंपनी में 15 लाख रुपये लगाते हैं, तो 16 हजार प्रति माह कंपनी वाले देंगे और जिस नाम पर रुपये लगाएंगे उसका अलग अकाउंट खोलकर उसमें 16 हजार रुपये जमा हो जाया करेंगे। जिसकी रसीद उनको दे दी जाएगी, लेकिन इस कंपनी की ओर गकोई गाय फार्म नहीं बनाया गया व 7 माह 16 हजार रुपये प्रति माह व रसीद देकर बाद में प्रति माह रकम व रसीदें देनी बंद कर दीं। इस तरह उन्होंने आपस में मिलकर शिकायतकर्ता हरबंस सिंह को धोखे में रख कर 6 लाख 50 हजार 813 रुपये की ठगी की। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर तीनों आरोपियों नर सिंह प्रेम नगर भवानी (हरियाणा), अमृतपाल सिंह सिद्धू निवासी लौंगोवाल व संजीव बांसल उर्फ संजय निवासी बरनाला पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।