फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रोपड़ पुलिस ने पांच किलो अफीम के साथ एक टैक्सी चालक को पकड़ा

रोपड़ पुलिस ने पांच किलो अफीम के साथ एक टैक्सी चालक को पकड़ा

Fri, 23 Nov 2018 09:56 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
रोपड़ पुलिस ने पांच किलो अफीम के साथ एक टैक्सी चालक को पकड़ा
टैक्सी चालक 5 किलो अफीम के साथ काबू
विज्ञापन

नेपाल से अफीम लाकर बेचता था परमिंदर
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। जिला पुलिस ने पांच किलो अफीम के साथ टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। थाना सिंह की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी रोपड़ के अलावा, मोरिंडा, खरड़, मोहाली में भी अफीम की सप्लाई करता रहा है।
एसएसपी स्वप्न शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस मेंबताया कि उप कप्तान पुलिस (जांच) वरिंदरजीत सिंह, सीआईए. स्टाफ -2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरबीर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ थाना सिंह भगवंतपुर के एरिया टी प्वाइंट मुगल माजरी जीटी रोड पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान शक के आधार पर पंजाब के नंबर कार को रोका गया। तलाशी में कार की पिछली सीट से पालीथिन लिफाफे में पांच किलोग्राम अफीम बरामद हुई। कार के चालक की पहचान परमिंदर सिंह उर्फ पिंदा पुत्र जसवीर सिंह गांव चन्दपुर, हाल निवासी मकान नंबर 348 मोहल्ला चंद्रगड़ के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सिंह में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया परमिंदर सिंह टैक्सी चालक है। उसका शिमला आना जाना था। शिमला में परमिंदर की एक व्यक्ति से मुलाकात हुई जो कि नेपाल से अफीम की तस्करी का काम करता था। उन्होंने बताया कि पिछले छह महीने में इसी व्यक्ति से परमिंदर ने 12 किलो अफीम लाकर खरड़ के इलाके में बेची है। परमिंदर को अफीम की सप्लाई देने वाला व्यक्ति अब गोरखपुर की जेल में एनडीपीसी मामले में बंद है। उसकी पत्नी व एक महिला दोस्त अफीम की सप्लाई करते थे। परमिंदर मोरिंडा, खरड़ व मोहाली में अफीम का सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed