फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जंगली जीवों के अंगों की तस्करी करने वाला एक व्यक्ति काबू

जंगली जीवों के अंगों की तस्करी करने वाला एक व्यक्ति काबू

Sat, 17 Nov 2018 09:31 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
जंगली जीवों के अंगों की तस्करी करने वाला एक व्यक्ति काबू
जंगली जीवों के अंगों की तस्करी का आरोपी काबू
विज्ञापन

सांबर के नौ सींग और एक खोपड़ी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलीजेंस टीम और जंगली जीव विभाग नेसांझी छापामारी दौरान एक व्यक्ति से सांबर के नौ सींग एक खोपड़ी बरामद की है। जंगली जीव विभाग ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
काउंटर इंटेलीजेस टीम को गांव रामपुर पुरखाली के एक व्यक्ति की ओर से जंगली जीवों के अंगों की तस्करी करने की सूचना मि ली थी। इस पर काउंटर इंटेलीजेंस के इंस्पेक्टर पाल सिंह और जंगली जीव विभाग के रेंज अफ्सर सुरजीत सिंह की अगुवाई में दोनो विभागों के अधिकारियों ने छापामारी की। इस दौरान गांव रामपुर पुरखाली वासी सुखविंदर कुमार उर्फ गोपी पुत्र खुशी राम के घर से सांबर के नौ सींग तथा एक खोपड़ी बरामद हुई। तड़के की गई छापामारी के दौरान घर के एक कमरी अलमारी में से यह सामान बरामद हुआ है। काउंटर इंटेलीजेंस के इंस्पेक्टर पाल सिंह ने बताया कि आरोपी सुखविंदर सिंह जंगली जीवों के मांस को महंगे दाम पर बेचने के अलावा अंगों की तस्करी करता थी। सांबर के सींग व अन्य अंगों का प्रयोग कई दवाओं में किया जाता है।
विज्ञापन

आरोप सिद्ध होने पर 7 वर्ष तक की सजा, जुर्माना
मामला पहले सदर पुलिस थाना में लाया गया था। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई नहीं की। इसके बाद जंगली जीव विभाग ने इस मामले में कार्रवाई की। जंगली जीव विभाग के रेंज अफसर सुरजीत सिंह ने बताया कि एक्ट की धारा 9 के तहत जिंदा जानवर के शिकार की मनाही है। धारा 39 के तहत अगर कोई जानवर मर जाता है तो वह सरकार की प्रापर्टी है। अगर कोई जंगली जानवर के अंगों या उसके मांस का कारोबार करता है तो धारा 51 के तहत सजा का प्रावधान है। दोषी पाए जाने पर 3 से 7 वर्ष तक की कैद के साथ 25 हजार रुपये तक जुर्माने की सजा दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed