फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बच्चे का बलि के लिए अपहरण करने वाला लुधियाना से काबू, बच्चा बरामद

बच्चे का बलि के लिए अपहरण करने वाला लुधियाना से काबू, बच्चा बरामद

Sat, 03 Nov 2018 10:04 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
बच्चे का बलि के लिए अपहरण करने वाला लुधियाना से काबू, बच्चा बरामद
बलि के अगवा बच्चा लुधियाना से बरामद
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को बिहार की ट्रेन में सवार होने से पहले दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। शहर के मोहल्ला कीर्ति नगर से बिहार निवासी ने व्यक्ति ने चार वर्षीय बच्चे को बलि देने के लिए अगवा कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बिहार भागने से पहले लुधियाना से गिरफ्तार कर बच्चा बरामद कर लिया है।
एसएसपी जे. इलनचेलियन ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया शुक्रवार को मोहल्ला कीर्ति नगर के निवासी राम यादव ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि वह मूल रूप से बिहार के जिला समस्तीपुर के गांव खेरा खोट अधीन थाना विथान का रहने वाला है। उसकी पत्नी बबीता चार वर्षीय बेटे सूरज को साथ लेकर दवा लेने निकली थी। पत्नी एक आटा चक्की के पास रुक कर रेहड़ी से सब्जी खरीदने लगी तो बच्चे को गोद से नीचे उतार दिया। इसी दौरान कोई उसके बेटे को अगवा करके ले गया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि कुछ समय के बाद आरोपी ने बबीता को फोन पर कॉल कर कहा कि उनका बच्चा उसके पास है। आरोपी ने अपना नाम रोशन बताया और फोन पर धमकी दी कि अगर आप बच्चे की सलामती चाहते हैं तो इसकी सूचना पुलिस को मत देना। आरोपी ने कहा कि वह बच्चे को छोड़ने के लिए अपनी शर्तें बाद में बताएगा। एसएसपी ने बताया कि घटना के सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मामले की जांच के लिए एसपी (डी) हरप्रीत सिहं मंढेर की नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विशेष टीम में डीएसपी (डी) राकेश कुमार , डीएसपी (सिटी) अनिल कोहली, थाना मॉडल टॉऊन के प्रभारी भरत मसीह औरा थाना सीआईए के प्रभारी सुविंदर सिंह को भी शामिल किया गया। पुलिस ने इलाके में लगी सीसीटीवी कैमरों से फुटेज लेने के बाद कार्रवाई शुरू की। कुछ टीमों को जालंधर व कुछ को लुधियाना के लिए रवाना किया। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर सादी वर्दी में तैनात पुलिस टीम ने आरोपी को रेलगाड़ी में सवार होने से पहले ही काबू कर अपहृत बच्चे को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन कुमार निवासी गांव चक इलाहादाद जिला वैशाली के तौर पर की गई है। गिरफ्तार आरोपी से दो सिम कार्ड, लाल मिर्च, व लाल रंग की मौली धागा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने किसी तांत्रिक के कहने पर बच्चे की बलि देने के लिए अपहरण किया था। दो दिन पहले ही आरोपी आया था और अपहरण करने के बाद बच्चे के साथ बिहार जा रहा था।

आरोपी को कैसे मिला पीड़ित परिवार का मोबाइल नंबर
आरोपी रोशन को पीड़ित परिवार का नंबर कैसे मिला, यह सवाल पहेली बना हुआ है। इस सवाल पर एसएसपी ने कहा आरोपी और पीड़ित परिवार दोनों बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने जांच में इस बिंदु को भी शामिल किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। रिमांड मिलने पूछताछ में इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed