{"_id":"5bd88880bdec22694900747f","slug":"15409173362-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदेहास्पद प्रस्थितियों में व्यक्ति की मौत।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदेहास्पद प्रस्थितियों में व्यक्ति की मौत।
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से लटकता मिला चाय वाले का शव
बरनाला। शहर के बाबा काला महर स्टेडियम के पास स्थित दोपहिया वाहन मार्केट में चाय वाले का शव पेड़ से लटका मिला। थाना सिटी एक की पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
थाना-1 के प्रभारी गुरवीर सिंह के अनुसार शिव कुमार निवासी गांव ठीकरीवाल, संघेडा रोड पर बनी बाइक मार्केट में पिछले कई वर्ष से चाय का खोखा लगाता आ रहा था। उसका शव मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे लोगों ने शहतूत के पेड़ से लटकता देखा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा। मृतक के नजदीकी साथी लक्ष्मण दास नाईवाल ने बताया कि उसका किसी के साथ कोई झगड़ा नही था। शिव कुमार बेहद गरीब परिवार से था। वह तीन बेटियों के विवाह के लिए परेशान चल रहा था। थाना प्रभारी ने बताया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।