{"_id":"5bd737cebdec2269a12fc4e6","slug":"154083114314-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपड़ के डीसी ने अवैध माइनिंग वाली खड्डा में देर रात छापा मार पांच वाहन किये इम्पाउंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोपड़ के डीसी ने अवैध माइनिंग वाली खड्डा में देर रात छापा मार पांच वाहन किये इम्पाउंड
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध माइनिंग वाली खड्ड में डीसी का छापा
देर रात पांच वाहन किए गए इम्पाउंड
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। एनजीटी द्वारा जिले में हो रही अवैध माइनिंग का संज्ञान लेने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। डीसी सुमित जारंगल ने देर रात अवैध माइनिंग वाली खड्ड का दौरा किया। वहां पर बड़े पैमाने पर अवैध तौर पर हुई माइनिंग के सबूत मिले। जानकारी के अनुसार आनंदपुर साहिब के अगंमपुर में 30-35 फुट तक अवैध माइनिंग के खड्डे हैं और अवैध माइनिंग का कारोबार करने वाले लोगों द्वारा वहां पर कई रास्ते भी बनाए गए हैं। इसके बाद बाकी अधिकारियों को भी बुलाया गया। डीसी ने स्थानीय पुलिस को गैरकानूनी तौर पर चल रहे वाहनों को इम्पाउंड करने का आदेश दिया। इस दौरान हरबंस सिंह एसडीएम श्री आनंदपुर साहिब, रमिंदर सिंह काहलों डीएसपी श्री आनंदपुर साहिब, सन्नी खन्ना एसएचओ श्री कीरतपुर साहिब उपस्थित थे।
डीसी ने बताया कि चेकिंग के दौरान पाया गया कि अगंमपुर की जमीन के कुछ हिस्से में निकासी की जा रही थी जो गैरकानूनी थी। यह निकासी दो टिप्पर और दो पोकलेन मशीनों के जरिए की जा रही था। पोकलेन मशीनों पर नंबर प्लेटें भी नहीं थी। मौके से एक बोलेरो गाड़ी भी पकड़ी। इन पांच वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए माइनिंग करने के आरोपी मौके से फरार हो गए। यह माइनिंग जिस जमीन पर की जा रही थी, उनके मालिकों के विरुद्ध गैरकानूनी माइनिंग करवाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है और इससे हर्जाने की भरपाई करवाई जाएगी। इस जमीन के नजदीक कई क्रशर भी हैं। माइनिंग का रास्ता इन क्रशरों तक ही जाता है। इनके मौके पर दस्तावेज भी चेक किए गए जो मालिक दिखाने में असमर्थ रहे। क्रशरों के कागज पत्र माइनिंग विभाग की तरफ से चेक करवाए जाएंगे। यदि यह कागज पत्र पूरे न हुए तो इन क्रशर मालिकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।