{"_id":"5bd5e83fbdec22722526d341","slug":"15407452413-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्बल फैक्ट्री के चौकीदार की हथौडे से निर्मम हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्बल फैक्ट्री के चौकीदार की हथौडे से निर्मम हत्या
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्बल फैक्ट्री के चौकीदार की हथौड़ा मारकर हत्या
गल्ले से नकदी चुराकर ले गए चोर, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। फाजिल्का रोड स्थित एक मार्बल फैक्ट्री में करवाचौथ की रात अज्ञात लोगों ने चौकीदार की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी। रविवार सुबह घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को मोर्चरी में रखवाते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से यूपी निवासी महराज बलि (22) पुत्र चेतराम पांच वर्षों से आंगन चौक के पास एवन मार्बल फैक्ट्री में चौकीदारी कर रहा था। शनिवार रात वह रोज की तरह फैक्ट्री आफिस के बाहर बरामदे में सोया हुआ था। देर रात फैक्ट्री में घुसे अज्ञात लोगों ने उस पर लोहे के हथौडे़ से हमला कर उसकी हत्या कर दी। साथ ही ऑफिस का ताला तोड़कर गल्ले में रखे सैकड़ों रुपये चुरा ले गए। सुबह जब फैक्ट्री मालिक बलकरण सिंह पुत्र हाकम सिंह निवासी डंगरखेड़ा फैक्ट्री में पहुंचे तो दोनों गेट बंद थे। आवाज लगाने पर जब महराज बली ने दरवाजा नहीं खोला तो वह फैक्ट्री की दीवार फांदकर अंदर गए। वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना नंबर 1 के प्रभारी परमजीत कुमार, थाना नंबर-2 से चंद्रशेखर, थाना सदर प्रभारी अंग्रेज कुमार, सीआईए स्टाफ प्रभारी सज्जन सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। इस पर एसपी विनोद चौधरी, डीएसपी ग्रामीण मनजीत सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शीघ्र ही हत्यारों का पता लगा लिया जाएगा।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।