{"_id":"5bccadadbdec22695176a082","slug":"15401404273-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के प्रदेश सचिव पर तेजधार हथियारों से हमला।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस के प्रदेश सचिव पर तेजधार हथियारों से हमला।
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश सचिव पर जानलेवा हमला
पार्टी के ही क्षेत्रीय प्रभारी को बताया हमला कराने का आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं गांव ढिल्लवां के पूर्व सरपंच गुरनाम सिंह पर बाइक सवार दो हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमले कर दिया है। उन्हें सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। घटना 18 अक्तूबर की है। मामले का खुलासा घायल के होश में आने पर हुआ। घायल ने हमले के लिए पार्टी के ही क्षेत्रीय प्रभारी को मुख्य आरोपी बताया है।
अस्पताल में दाखिल घायल गुरनाम सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर को वह अपने खेत में धान की फसल देखने गया था। शाम को बाइक सवार दो लोग पहुंचे और उस पर तलवार व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावर जुगिंदर सिंह व पूर्व सरपंच जीत सिंह को कांग्रेस के क्षेत्रीय प्रभारी ने भेजा था। घटना से तीन दिन पहले 15 अक्तूबर को भी यही हमलावर उससे तपा में मारपीट करके गए थे। इस पर उसने 16 अक्तूबर को एसएसपी से शिकायत दी थी।
घायल ने बताया कि उसने कुछ समय पहले एक जमीन बेची थी। क्षेत्रीय प्रभारी ने उससे तीन लाख रुपये की मांग की थी। इनकार करने पर रंजिश रखते हुए क्षेत्रीय प्रभारी उसे जान से मरवा देना चाहता है। कांग्रेस के क्षेत्रीय प्रभारी जोगिंदर सिंह पंजगराईयां ने गुरनाम सिंह के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता का उसके साथ किसी किस्म का ना तो पहले कोई लेना-देना था और ना ही आज है। वह भी मुख्यमंत्री से मिलेंगे। थाना तपा के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रताप सिंह का कहना है कि घायल को आज ही होश आया है। दोनों पक्षों के बयान कलमबंद किए जा रहे हैं। घटनाक्रम की जांच की जाएगी। पुलिस के पास 16 अक्तूबर को पहुंची शिकायत भी इस केस के साथ शामिल की जाएगी।