{"_id":"5bc760f6bdec22698c6e3a16","slug":"153979311220-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को नीचे फेंक तीन आरोपी कार लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को नीचे फेंक तीन आरोपी कार लेकर फरार
Updated Wed, 17 Oct 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक को नीचे फेंक कार लूटी
पुलिस ने 3 लोगों पर किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना घल्लखुर्द के गांव फिरोजशाह लिंक रोड पर बुधवार को टैक्सी स्टैंड से किराए पर कार आ रहे तीन आरोपियों ने चालक को धक्का मारकर कार से बाहर फेंक दिया और कार लेकर फरार हो गए। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।
पुलिस को दिए गए बयाना में जोगिंदर सिंह निवासी मोहिया थाना मुल्लापुर जिला लुधियाना ने बताया उसने मुल्लापुर के गुरु नानक टैक्सी स्टैंड की यूनियन में कार टैक्सी के तौर पर डाली है। तीन लोग उसके पास आए और फिरोजपुर के लिए कार किराए पर ली। गांव फिरोजशाह के पास तीनों ने लघुशंका के बहाने से कार रुकवाई। इसके बाद आरोपियों ने उसे नीचे फेंक दिया और कार लेकर फरार हो गए। उसका मोबाइल फोन भी कार में ही था । थाना घल्लखुर्द पुलिस ने जोगिंदर के बयान पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई गुरचरण सिंह ने बताया सभी पुलिस थानों में सूचना दे दी गई है । जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे ।