फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बडी खबर : क्राउन कंपनी के एमडी व उसके साथ रूहपोश, पुलिस के उडे होश

बडी खबर : क्राउन कंपनी के एमडी व उसके साथ रूहपोश, पुलिस के उडे होश

Sat, 13 Oct 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
बडी खबर : क्राउन कंपनी के एमडी व उसके साथ रूहपोश, पुलिस के उडे होश
पांच हजार करोड़ हड़पने का आरोपी फरार, पुलिस को फटकार
विज्ञापन

एमडी के विदेश भागने की आशंका, कोर्ट ने जल्द पेश करने के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। लोगों से करीब पांच हजार करोड़ रुपये ऐंठन वाली क्राउन कंपनी के एमडी जगजीत सिंह व उसके साथी कोर्ट से जमानत लेने के बाद पिछले करीब एक साल से गायब हैं। बता दें कि क्राउन कंपनी के एमडी जगजीत सिंह ने कोर्ट से यह कहकर जमानत ली थी कि उसे तीन महीने का समय दिया जाए, वह सभी के रुपये वापस कर देगा। जिसके चलते कोर्ट ने क्राउन के एमडी जगजीत सिंह व उसके साथियों को इस शर्त पर जमानत दी थी कि वह तीन महीनों में सभी के रुपये वापस करेंगे। लेकिन एमडी जगजीत सिंह व उसके साथियों ने लोगों के रुपये तो क्या वापस करने, वह एक साल से गायब है। आशंका है कि वह विदेश फरार हो गया है। बता दें कि पांच हजार करोड़ रुपये के घपले के आरोपियों जगजीत सिंह व उसके साथियों से बरनाला पुलिस रुपये के नाम पर कुछ भी बरामद नहीं करवा सकी और अब आरोपी के फरार होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली शक के घेरे में है। डीजीपी पंजाब पुलिस सुरेश अरोड़ा और अदालत ने सख्त नोटिस लेते हुए बरनाला पुलिस को फटकार लगाई है। मामले की जांच करे रहे पुलिस अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि उनको भी फटकार पड़ी है और आदेश दिए गए हैं कि जल्द चिटफंड कंपनी क्राउन के एमडी जगजीत सिंह और उसके साथियों को पकड़कर कोर्ट के सामने पेश किया जाए। इन आदेशों के तहत वह उनकी सरगर्मी से तलाश कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि एमडी जगजीत सिंह विदेश नहीं भाग सकता, क्योंकि उसके तमाम पासपोर्ट व दस्तावेज उनके पास कब्जे में हैं और उन्होंने एंबेंसी को भी लिखकर भेजा है। वह कहीं इंडिया में ही छिपा है, जिसे जल्दी ढूंढ लिया जाएगा। एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि चिंटफंड कंपनी क्राउन के एमडी जगजीत सिंह व उसके साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed