{"_id":"5bbce019867a55284559d6ab","slug":"153910476811-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्रवधू से तंग आकर जहरीली दवाई पीकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुत्रवधू से तंग आकर जहरीली दवाई पीकर की खुदकुशी
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुत्रवधू से तंग आकर महिला ने निगला जहर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। जिले के गांव रामगढ़ निवासी बुजुर्ग महिला जोगिंदर कौर (62) ने अपनी पुत्रवधू से तंग आकर जहर पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के बाद पुत्रवधू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना कोटईसे खां के प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर प्रकाश ने बताया कि मृतका की बेटी मंजीत कौर निवासी गांव कोट करोड़ के बयान पर उसकी भाभी गुरजीत कौर के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मंजीत कौर ने कहा कि उसकी भाभी गुरजीत कौर उसकी मां को काफी समय से परेशान करती आ रही थी। कुछ समय पहले वह उसके पास आकर रहने लगी। कई बार उन्होंने भाभी को समझाने की कोशिश की लेकि उसने कोई बात नहीं सुनी। दो दिन पहले ही वह माता को फिर भाभी के घर छोड़ आए। फिर भाभी ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और परेशान किया। इसपर उनकी माता ने जहर निगल लिया। जब वह रामगढ़ पहुंचे तो उनकी माता ने सारी बात उन्हें बताई। इसके बाद दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि बुजुर्ग महिला जोगिंदर कौर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।