फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मोगा में पार्सल बम धमाका - बम निरोधक टीम ने ओर अनचले पार्सल बम को किया डी-फ्यूज

मोगा में पार्सल बम धमाका - बम निरोधक टीम ने ओर अनचले पार्सल बम को किया डी-फ्यूज

Thu, 27 Sep 2018 10:53 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
मोगा में पार्सल बम धमाका - बम निरोधक टीम ने ओर अनचले पार्सल बम को किया डी-फ्यूज
देहरादून सहित अन्य केंद्र
विज्ञापन


स्पेयर पार्ट व्यापारी को बम से उड़ाने की थी योजना
मोगा में पार्सल में रखे थे दो बम, एक ही फटा
बम निरोधक टीम ने वीरवार को दूसरे बम को किया डी-फ्यूज
दविंदर पाल सिंह
मोगा। मोगा के चेंबर रोड पर कोरियर दुकान में हुए पार्सल बम धमाके के लिए पीएपी की 6 सदस्यीय बम निरोधक टीम ने एक जिंदा पार्सल बंद को डी-फ्यूज किया। इसकी जांच के लिए मोहाली से फोरेंसिक माहिरों और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीमों ने वीरवार को नमूने लिए। जांच में आशंका जताई जा रही है कि स्पेयर पार्ट के व्यापारी को निशाना बनाने के लिए यह साजिश रची गई थी। क्योंकि वह हत्या केस में मौके का (चश्मदीद) गवाह है। इसीलिए उसे कोरियर से बम भेजा गया।
इस मौके पीएपी की 6 सदस्य बम निरोधक (बीडीडीएस) टीम प्रमुख राजिंदर कुमार के नेतृत्व में एक जिंदा पार्सल बंद को डी-फ्यूज किया गया। इस मौके पर फायर ब्रिगेड व अन्य सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। पुलिस ने इस रोड पर कुछ देर के लिए लोगों की आवाजाही भी रोकी।
विज्ञापन

इस मौके टीम प्रमुख श्री कुमार ने बताया कि यह देसी बम था। उन्होंने कहा कि इस पार्सल बम से जानी नुकसान तो संभव है पर इतना शक्तिशाली भी नहीं था, जिससे इमारतों को नुकसान होता। मोहाली से फोरेंसिक माहिरों की 4 सदस्यीय टीम ने देसी बम के लिए इस्तेमाल लोहे के कील आदि कब्जे में लिए हैं। इस मौके राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने भी इस पार्सल बम वाले स्थल की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर ने कहा कि अलग -अलग एजेंसियां इस पार्सल बम की जांच कर रही हैं। फिलहाल इस ब्लास्ट के पीछे असली कारण क्या है, पता नहीं लग सका है। प्राथमिक जांच में तथ्य सामने आए हैं कि जिस व्यक्ति को कोरियर से यह बम पार्सल भेजा जा रहा था वह स्पेयर पार्ट्स की दुकान करता है। इस व्यापारी की सास का देहरादून में तकरीबन 2 साल पहले कत्ल कर दिया गया था। इस हत्या के केस में व्यापारी मौके का (चश्मदीद) गवाह है। इस हत्या केस में जिला मोगा में पड़ते गांव समाध भाई का एक व्यक्ति देहरादून जेल में है और एक अन्य आरोपी भगोड़ा है। देहरादून जेल में बंद आरोपी से जांच करने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गई है।

टी शर्ट कहकर बम दे गया था
बता दें कि बुधवार को दोपहर के समय पर चेंबर रोड पर स्थित सूद कोरियर सर्विस के मालिक विकास सूद (55) निवासी मोहल्ला किशनपुरा मोगा के पास एक व्यक्ति पैक गत्ते के डिब्बे में टी-शर्ट की बात कहकर बम कोरियर करने आया था। दुकानदार को शक होने पर वह डिब्बा खोलने लगा तो ब्लास्ट हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और एक अन्य व्यक्ति मामूली घायल हुआ है।

फोटो कैप्शन - मोगा चेंबर रोड पर कोरियर दुकान में अनचले पार्सल बम को डी-फ्यूज करती पीएपी की बम निरोधक (बीडीडीएस)टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed