फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मामला रिश्वत लेना का

मामला रिश्वत लेना का

Tue, 25 Sep 2018 10:37 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
मामला रिश्वत लेना का
रिश्वत का आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

बरनाला। रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार जिला जेल वारंट मुख्य मुंशी हरमनदीप सिंह को मंगलवार को सीजेएम जज गुरप्रताप सिंह की अदालत बरनाला में पेश किया गया, जहां पर अदालत से आरोपित का चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया हैं। इंस्पेक्टर गुरइकबाल सिंह सिकंद ने बताया कि हरमनदीप सिंह से इन चार दिनों में कड़ी पूछताछ की जाएगी व सुराग लगाया जाएगा कि जिला जेल में रिश्वतखोरी का यह गंदा खेल कितनी देर से चल रहा था। इस खेल में जेल का एक मुंशी इतनी बड़ी रकम 17000 रुपये रिश्वत के रूप में कैसे ले सकता है, यह सोचने की बात हैं। उन्होंने आशा जताते कहा कि आरोपित से कड़ी पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि इस रिश्वतखोरी में उसके साथ कौन कौन से बड़े आफिसर मिले हुए हैं, इस संबंध में उन्हें बड़े सुराग मिलने की पूरी संभावना बनी हुई हैं। इंस्पेक्टर गुरइकबाल सिंह सिकंद ने बताया कि काबू आरोपित हरमनदीप सिंह के बारे में विभाग की तरफ से जेल सुपरिंटेंडेंट बरनाला को सूचित कर दिया गया है, ताकि जेल विभाग अपने तौर पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस रिमांड में जेल सुपरिंटेंडेंट की भूमिका संबंधी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed