{"_id":"5ba27d7c867a557ec232d524","slug":"153737559313-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजूर्ग महिला को टक्कर मार कर फरार होने का प्रयास कर रहे वैगनार चालक को नया नंगल पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बजूर्ग महिला को टक्कर मार कर फरार होने का प्रयास कर रहे वैगनार चालक को नया नंगल पुलिस ने पकड़ा
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्धा को टक्कर मारने वाला कार चालक काबू
नंगल।
नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित गांव ढेर में एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर फरार हुए कार चालक को वाहन समेत नया नंगल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नया नंगल पुलिस चौकी के मुंशी निरपाल सिंह ने बताया कि उक्त कार का चालक जसमीत सिंह अपने परिवार सहित गुरुधामों की यात्रा को उत्तराखंड से निकला था। गांव ढेर के पास एक बुजुर्ग महिला इसकी कार की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक ने अपनी कार भगा ली। गांव ढेर के सरपंच सुरजीत सिंह ने कार का नंबर नोट कर इसकी जानकारी नया नंगल पुलिस को दी। नया नंगल के सभी पुलिस कर्मी चुनाव ड्यूटी पर होने के कारण उसने खुद नंगल डैम पर पीएपी के जवानों को साथ लेकर नाका लगाया। कार चालक को हिरासत में ले लिया गया।