{"_id":"5b9a91c2867a557f6f60c8f1","slug":"153685649816-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगल में झपटमारी की घटनाओं में नही आ रही कोई कमी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नंगल में झपटमारी की घटनाओं में नही आ रही कोई कमी
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े महिला के कान से झपटी सोने की बाली
नंगल में झपटमारी की घटनाओं में नही आ रही कोई कमी
नंगल। बाइक सवार झपटमारों ने वीरवार को दिन दहाड़े मोहल्ला राज नगर स्थित वरुण देव मार्ग पर एक महिला के कान से सोने की बाली झपटी और देखते देखते ही देखते भाग गए। गांव पस्सीवाल में रहने वाली दिल के रोग से पीड़ित हरप्रीत कौर अपनी सहेली व बच्चे के साथ बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इस दौरान स्टेट बैंक के पास बाइक सवार ने उसके कान से सोने की बाली झपट ली। उन्होंने कहा कि डर के कारण पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं दी है। उधर, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने कहा कि हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। गौरतलब है की बुधवार रात भी मोहल्ला राज नगर में रहने वाली फूला रानी के कानों से भी बाइक सवार युवक ने बालियां झपटने का प्रयास किया था। इससे पहले नंगल की पॉश कालोनी शिवालक एवेन्यू में नीलम कुमारी पत्नी एके सिंह के गले से दो अज्ञात युवकों ने सोने की चेन झपट ली थी। 10 सितंबर की रात भी हिमाचल के एक्साइज इंस्पेक्टर की पत्नी का बैग छीन कर लुटेरे नया नंगल से फरार हो गए थे।