{"_id":"5b93f83e867a557ed5716b6c","slug":"153642398316-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा विवाह करवाने के आरोप में विवाहिता व अध्यापक पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरा विवाह करवाने के आरोप में विवाहिता व अध्यापक पर मामला दर्ज
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव मैरिज के बाद की दूसरी शादी, केस दर्ज
मानसा। विवाहिता द्वारा दूसरा विवाह कराने के आरोप में थाना सदर मानसा की पुलिस ने विवाहिता व एक टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिले के एक सरकारी स्कूल में बतौर अंग्रेजी टीचर तैनात एक युवती के स्कूल में ही एक अध्यापक के साथ संबंध बन गए। जिसके चलते युवती की परिवार ने सितंबर 2017 में मंगनी लौंगोवाल वासी लड़के के साथ कर दी। इसे नजरअंदाज कर दोनों अध्यापक लड़का-लड़की ने दिसंबर 2017 में प्रेम विवाह करवा लिया। अंग्रेजी अध्यापिका ने अपने इस प्रेम विवाह के संबंध में किसी को नहीं बताया। जिसके चलते परिवार ने 5 फरवरी 2018 को उसका विवाह लौंगोवाल वासी लड़के से कर दिया, जिससे उसकी मंगनी हुई थी। इसके बाद 16 फरवरी को वह ससुराल गांव लौंगोवाल से अपनी ड्यूटी पर आई, लेकिन फिर वापस नहीं गई। इस संबंधी में लड़की के पिता ने जिला पुलिस मुखी के पास शिकायत दी। जिसकी जांच के बाद थाना सदर मानसा की पुलिस ने अध्यापिका अमनदीप कौर व अध्यापक जगदीप सिंह वासी मानसा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।