{"_id":"5b8c140e42c792465c2cb25b","slug":"1535906817825-15-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा भेजने का झांसा देकर 25.15 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाडा भेजने का झांसा देकर 25.15 लाख ठगे
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा भेजने का झांसा देकर 25.15 लाख ठगे
फिरोजपुर। थाना जीरा पुलिस ने कनाडा भेजने का झांसा देकर दंपति से 25.15 लाख रुपये की ठगी करने दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में वीरपाल कौर पत्नी कुलवंत सिंह वासी मल्लोके ने बताया है कि उनकी मुलाकात आरोपी सारा पुत्री प्रीत व सुनील निवासी जीरा के साथ हुई। आरोपियों ने वीरपाल कौर, पति कुलवंत सिंह व उनके दो बच्चों को कनाडा भेजने के लिए 25.15 लाख रुपये वसूल लिए। काफी समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने उन्हें कनाडा नहीं भेजा। वीरपाल कौर ने बताया कि जब वह दी गई धनराशि वापस मांगी तो आरोपियों ने देने से इंकार कर दिया। एएसआई वन सिंह ने बताया कि पीड़ित दंपति की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।