{"_id":"5b85720442c79246435d7a19","slug":"153547212116-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से जेसीबी ऑपरेटर की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से जेसीबी ऑपरेटर की मौत, दूसरा घायल
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
हादसे के बाद चालक बस लेकर हो गया फरार
केस दर्ज कर चालक की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। मलोट रोड पर मलूकपुरा नहर के पास सोमवार की देर शाम निजी कंपनी की बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गी दूसरा गघायल हो गया। घायल को मलोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। थाना कबरवाला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि जिला अमृतसर के बंडाला निवासी करीब 22 वर्षीय शमेशर सिंह पुत्र मेजर सिंह व गांव कर्मपट्टी मलोट निवासी हरदीप सिंह पुत्र शाबर सिंह गांव पक्की टिब्बी में हरजिंद्र सिंह पुत्र भगवान सिंह के पास जेसीबी चलाने का काम करते थे। सोमवार रात शमशेर और हरदीप बाइक पर सवार होकर गांव कर्मपट्टी जा रहे थे। मलूका नहर के पास सामने से आ रही ओरबिट कंपनी की बस से दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में शमशेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और हरदीप घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही वह पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना हुए।रास्ते में उनकी कार पशुओं के झुंड से टकरा गई. जिसमें वे बाल-बाल बच कर घटनास्थल पर पहुंचे और निजी वाहनों से घायल को सरकारी अस्पताल मलोट पहुंचाया। इसके बाद मामले की सूचना मृतक के परिवार को दी। मंगलवार सुबह पुलिस ने मृतक के पिता मेजर सिंह के बयानों पर बस चालक फिरोजपुर के गांव लोहगढ़ निवासी बलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।