फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गुरसिख पुलिस मुलाजिम के केस व दाढी नोची, पुलिस सियासी दबाव तले कांग्रेसी नेता पर नही कर रही मामला दर्ज,

गुरसिख पुलिस मुलाजिम के केस व दाढी नोची, पुलिस सियासी दबाव तले कांग्रेसी नेता पर नही कर रही मामला दर्ज,

Fri, 24 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
गुरसिख  पुलिस मुलाजिम के केस व दाढी नोची, पुलिस सियासी दबाव तले कांग्रेसी नेता पर नही कर रही मामला दर्ज,
साडी सरकार ए, मेरा कोई कुझ नी बिगाड़ सकदा
विज्ञापन

कांग्रेस जिला प्रधान और उसके पति ने पंजाब पुलिस के सीआईए स्टाफ के हवलदार को पीटा
24 कांग्रेस वर्करों पर भी लगाया पिटाई करने का आरोप, पुलिस ने फिलहाल नहीं दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। संघेड़ा रोड पर स्थित शिव वाटिका कॉलोनी के पास कांग्रेस महिला विंग की जिला प्रधान के पति सीनियर कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह की सीआईए स्टाफ हवलदार जगतार सिंह से किसी बात पर तकरार हो गई। इस दौरान कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह के हाथ से दूध का बर्तन जमीन पर गिरकर बिखर गया। इससे गुस्साएं कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह ने बर्तन में बचा दूध हवलदार के मुंह पर फेंक दिया। इसी बीच हुई तकरारबाजी के बाद दोनों गुत्थमगुत्था हो गए और कांग्रेसी नेता अमरजीत और कांग्रेस महिला विंग की जिला प्रधान सहित अन्य वर्करों ने गुरसिख हवलदार जगतार सिंह के कपड़े फाड़े और पिटाई कर बुरी घायल कर दिया। यही नहीं कांग्रेस नेता सत्ता की धौंस दिखाते हुए मारपीट के बाद थाना सिटी में शिकायत लेकर पहुंच गया। पीड़ित का आरोप है कि महिला प्रधान ने उसे धमकी दी कि साडी सरकार ए, तूं होवेंगा पुलिस वाला, जो मर्जी कर लै, मेरा कोई कुझ नी बिगाड़ सकदा।

पति सहित 24 से अधिक समर्थकों पर आरोप
जबकि सिविल अस्पताल में भर्ती पीड़ित गुरसिख हवलदार जगतार सिंह ने बताया कि वह सीआईए स्टाफ हंडियाया में तैनात है और ड्यूटी के बाद वह जोत जलाने के लिए बाजार से तेल लेने गया था। जब वह वापस आ रहा था तो रास्ते में संघेड़ा रोड पर कांग्रेस जिला प्रधान सुखजीत कौर सुखी का पति और कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह मिल गया। दोनों में किसी बात पर तकरार हो गया। नतीजतन अमरजीत के हाथ से दूध जमीन पर गिर गया। इस बात से गुस्साए अमरजीत ने उसे पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं उसने उसके कपड़े फाड़ दिए। इस घटना के दौरान अमरजीत के कहने पर संघेड़ा चौक में खड़े उसके समर्थक लड़कों ने भी उसे पीटा। पिटाई से बचने के लिए वह नंगे पांव भागा और गलती से कांग्रेस महिला प्रधान सुखजीत कौर सुखी की गली में ही घुस गया। इसके बाद जिला प्रधान सुखी व उसके बेटे और उसके पति सहित 24 से अधिक उनके समर्थकों ने उसे बुरी तरह मारा।
विज्ञापन


केस पकड़कर 100 फुट तक घसीटा
आरोपों के अनुसार महिला प्रधान सुखी ने सीआईए हवलदार को उसके केस से पकड़कर घसीट 100 फुट तक घसीटा और उसकी दाढ़ी नोची। पीड़ित चिल्लाता रहा कि वह पुलिस मुलाजिम है। लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी व कहने लगे वह कांग्रेस की महिला विंग दी प्रधान है, साडी सरकार ए, तूं होवेंगा पुलिस वाला, जो मर्जी कर लै, मेरा कोई कुझ नी बिगाड़ सकदा। पीड़ित गुरसिख हवलदार जगतार सिंह, उसकी पत्नी रणजीत कौर व बेटे रमनजीत सिंह ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, डीजीपी और जिले के एसएसपी हरजीत सिंह से मांग की है कि कांग्रेस महिला विंग की जिला प्रधान सुखजीत कौर सुखी, उसके पति अमरजीत सिंह व अन्य लोगों पर पिटाई करने मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की जिला प्रधान ने की गुंडागर्दी : पार्षद सोनी
उधर शिअद के वार्ड नंबर 5 के पार्षद तेजेंद्र सिंह सोनी जागल ने कहा कि सरकारें तो आती जाती रहती हैं। कांग्रेस महिला विंग की प्रधान होने के कारण सरेआम गुंडागर्दी हो रही है। उन्होंने कहा कि एक पुलिस कर्मचारी को पीटने की शर्मनाक घटना है। अकाली-भाजपा सरकार में कभी किसी मुलाजिम को बेइज्जत नहीं किया गया। कांग्रेस सरकार में वर्कर व नेता सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनके वार्ड के निवासियों को इंसाफ नहीं मिला तो उनके द्वारा समूह अकाली पार्षदों सहित धरना लगाया जाएगा इस अवसर पर वार्ड नंबर 14 के पार्षद करणजीत भाजपा रोहित उर्फ राजू सहित अन्य उपस्थित थे।

बाइक टकराने पर हुआ विवाद : सुखी
कांग्रेस की जिला प्रधान सुखजीत कौर सुखी और उनके पति अमरजीत सिंह ने बताया कि हवलदार जगतार की बाइक-अमरजीत से टकरा गई थी। इसी बात पर दोनों में बहस हुई और अमरजीत के हाथ से दूध से भरा बर्तन गिर गया। इसके बाद नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। हवलदार ने अपने आदमी बुला लिए तो हम भी मौके पर पहुंच गए। मेरे साथ मेरी लड़की और कुछ समर्थक भी थे। मेरी लड़की को भी झगड़े में चोटें आई हैं। वह भी अस्पताल में दाखिल है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जाए। जिसका कूसर हो उस पर एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि पिटाई के लगाए गए आरोप गलत हैं।

जांच डीएसपी राजेश कुमार छिब्बर को सौंपी
संपर्क करने पर थाना सिटी के प्रभारी गुरवीर सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जांच के बाद अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि जांच डीएसपी राजेश कुमार छिब्बर को सौंपी है। जांच में जो आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। खबर लिखे जाने तक हवलदार जगतार सिंह व कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह दोनों अस्पताल में दाखिल थे और गणमान्य लोग राजीनामा कराने के लिए जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed