{"_id":"5b799c1242c79246435d67b4","slug":"153469645731000-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1000 किलो घटिया दर्जे का पनीर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1000 किलो घटिया दर्जे का पनीर बरामद
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 क्विंटल मिलावटी पनीर बरामद
भारी मात्रा में दूध और पनीर के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सेवा सिंह के नेतृत्व में एक हजार किलो यानी दस क्विंटल मिलावटी पनीर बरामद किया। जांच में पनीर को संदिग्ध देख टीम ने उसका सैंपल खरड़ लैबोरेटरी भेजा है। डा. सेवा सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि गुरदासपुर एरिया से घटिया दर्जे का पनीर होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना व हिमाचल को भेजा जाता है। घटिया दर्जे का मिलावटी पनीर ये लोग 200 रुपये प्रति किलो बेचते हैं, जिसे दुकानदार आगे 300 रुपये प्रति किलो के भाव में बेच लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं। इसके चलते उनके साथ सेहत महकमे की टीम ने डेयरी विकास बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर दविंदर सिंह के नेतृत्व में रविवार अलसुबह 4.30 बजे के करीब मुकेरियां के नजदीर नौशहरा पत्तन में नाकेबंदी कर रखी थी। तभी एक पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया तो वैन चालक ने मौके से तेजी से गाड़ी भगा ली। इस पर टीम ने करीब 3 किलोमीटर पीछा कर वैन को रोका। वैन की तलाशी के दौरान टीम ने एक हजार किलो घटिया पनीर बरामद किया। प्रारंभिक जांच में पनीर को संदिग्ध देख टीम ने उसका सैंपल ले खरड़ लैबोरैटरी भेज दिया। स्वास्थ विभाग की तरफ से जारी सूचना के अनुसार टीम ने इसके बाद मुकेरियां तलवाड़ा रोड पर कई दुकानों व दोधिए के मिल्क प्रोडक्ट्स व दूध के सैंपल भी जांच के लिए खरड़ लैबोरेटरी जांच के लिए भेजा है। इस अवसर पर उन्होंने दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि खाने पीने के पदार्थो को तैयार करते समय फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड एक्ट का पूरा पालन किया जाए।
फोटो: 2
मुकेरियां के नजदीक पिकअप वैन से बरामद पनीर को जांच कर फूड सैंपल लेते जिला स्वास्थ्य अधिकारी के साथ टीम के सदस्य।