{"_id":"5b71bab142c79272ea0ad818","slug":"15341800098-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से स्प्रे मशीन चकनाचूर, लाखों का नुक्सान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से स्प्रे मशीन चकनाचूर, लाखों का नुक्सान
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने स्प्रे मशीन को टक्कर मारी, चालक घायल
अबोहर। कीटनाशक दवा निर्माता कंपनी यूपीएल की स्प्रे मशीन को सोमवार सुबह फाजिल्का रोड पर अज्ञात ट्रक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे मशीन का चालक घायल हो गया जबकि पंप मशीन का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
यूपीएल कंपनी के टैरेटरी मैनेजर बुधराम ने बताया कि सोमवार सुबह गांव बोदीवाला पिथा निवासी मशीन चालक शीशपाल पुत्र राय सिंह स्प्रे मशीन लेकर गांव बोदीवाला जा रहा था। गांव घल्लू के पास पीछे से आए एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे मशीन का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। शीशपाल के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बुधराम ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना थाना खुईखेड़ा पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।