फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   घरेलू कलेश के चलते पति द्वारा लकड़ी मार कर पतनी का कतल

घरेलू कलेश के चलते पति द्वारा लकड़ी मार कर पतनी का कतल

Sat, 11 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
घरेलू कलेश के चलते पति द्वारा लकड़ी मार कर पतनी का कतल
घरेलू क्लेश में पति ने लकड़ी मारकर ली पत्नी की जान
विज्ञापन

एसएसपी ने मृतक महिला के मासूम बच्चे से ली घटना की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। घरेलू क्लेश के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर लकड़ी मार कर उसका कत्ल कर दिया। एसएसपी ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया है। आरोपी पति अभी फरार है।

जानकारी के अनुसार गांव ठुठियावाली में बाद दोपहर बिजली का काम करने वाले प्रितपाल सिंह उर्फ प्रिता ने अपनी पत्नी मनप्रीत कौर को घरेलू क्लेश में सिर पर लकड़ी मारकर कत्ल कर दिया। मृतक मनप्रीत कौर मानसा कैचियां पर किसी के घर काम करती थी। शनिवार बाद दोपहर पत्नी को कैंचियों से घर लाकर उसका कत्ल कर दिया और बाहर आकर शोर मचाने लगा कि उसने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मनधीर सिंह, एसपी डी सिमरनजीत सिंह, डीएसपी अनिल कुमार और थाना सदर मुखी मोहन लाल पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। इस दौरान एसएसपी ने मृतका के बच्चों से पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद थाना सदर पुलिस को आरोपी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करने का आदेश दिया। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि घर में घरेलू क्लेश होने के चलते महिला का कत्ल किया गया है। मृतक महिला के परिजनों के आने पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




फोटो : 11 एमएनएस 1 जेपीजी
कैप्शन : मृतक महिला मनप्रीत कौर की फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed