फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नशा तस्करों व अवैध शराब माफिया के खिलाफ पंजाब/हिमाचल पुलिस ने गांव मजारी में चलाया संयुक्त अभियान

नशा तस्करों व अवैध शराब माफिया के खिलाफ पंजाब/हिमाचल पुलिस ने गांव मजारी में चलाया संयुक्त अभियान

Sat, 11 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
नशा तस्करों व अवैध शराब माफिया के खिलाफ पंजाब/हिमाचल पुलिस ने  गांव मजारी में चलाया संयुक्त अभियान
नशे के खिलाफ पंजाब-हिमाचल पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान
विज्ञापन

गांव मजारी में चल रहे अवैध शराब और लाहण से भरे 25 ड्रम नष्ट किए
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। हिमाचल-पंजाब सीमा के साथ सटे गांव मजारी में पंजाब और हिमाचल पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया वहीं मजारी खड्ड से चलती शराब की चार भट्टियां और लगभग 25 ड्रम लाहन के बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिए गए। पुलिस के इस संयुक्त अभियान में हिमाचल प्रदेश पुलिस का नेतृत्व डीएसपी मनोहर लाल और पंजाब पुलिस का नेतृत्व श्री आनंदपुर साहिब के डीएसपी रमिंद्र सिंह काहलों द्वारा किया गया था। टीम में लगभग 30 पुलिस कर्मी शामिल थे। पुलिस टीम ने छह घरों में भी तलाशी अभियान चलाया लेकिन नशे का कोई सामान पुलिस के हाथ नहीं लगा। शौचालय में छुप कर बैठे एक व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। डीएसपी श्री आनंदपुर साहिब रमिंद्र सिंह काहलों और नैना देवी के डीएसपी मनोहर लाल ने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा, ताकि कच्ची शराब निकालने वालों को मौके पर शराब सहित रंगे हाथों पकड़ा जाए। उन्होंने जनता से पुलिस की सहायता करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed