फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पत्नी से तंग आकर पति ने जहरीली दवाई पीकर की आत्महत्या

पत्नी से तंग आकर पति ने जहरीली दवाई पीकर की आत्महत्या

Fri, 03 Aug 2018 10:41 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से तंग आकर पति ने जहरीली दवाई पीकर की आत्महत्या
पत्नी से तंग हो पति ने जहरीला पदार्थ पीकर की आत्महत्या
विज्ञापन

पत्नी सहित तीन के विरुद्ध मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। पुरानी चुंगी नंबर-3 के पास रहने वाले विशाल सिंह (24) ने पत्नी और ससुराल परिवार से तंग होकर जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थाना सिटी साउथ मोगा ने मृतक के पिता हरजिन्द्र सिंह के बयान पर मृतक की पत्नी अमनदीप कौर उर्फ अमन, उसकी सास भोली, साला गुरबिन्द्र सिंह उर्फ गिन्द्र सभी निवासी गांव कोकरी कलां के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सिटी साउथ के प्रभारी जतिन्द्र सिंह, हवलदार धर्मपाल सिंह अन्य कर्मचारियों सहित वहां पहुंचे और जांच के अलावा लोगों से पूछताछ की गई।

इस संबंध में थाना प्रभारी जतिन्द्र सिंह ने बताया कि विशाल सिंह जो कबाड़ बाजार मोगा में टायरों की दुकान करता था और उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले अमनदीप कौर उर्फ अमन निवासी गांव कोकरी कलां के साथ धार्मिक रीतिरिवाजों के मुताबिक हुई थी। पति-पत्नी के मध्य चलते घरेलू विवाद के कारण उसकी पत्नी मायके चली गई थी। कुछ दिन पहले वापस आई, तो उसकी सास गत 30 जुलाई को फिर आकर ले गई। जिसका उसने विरोध किया। इसी बात को लेकर तकरार बढ़ गई और उसने आखिर घर में ही कोई जहरीली दवाई पी ली। उसकी हालत बिगड़ने पर उसके परिजनों ने मोगा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया, वहां उसने आज सुबह दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता हरजिन्द्र सिंह ने कहा कि हमने मृतक के ससुराली परिवार को कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने कोई बात न सुनी। मेरे बेटे ने तंग आकर आत्महत्या की है, जिसके लिए आरोपी जिम्मेवार हैं। पुलिस ने सिविल अस्पताल मोगा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed