{"_id":"5b6333944f1c1b913e8b4c00","slug":"153322791714-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करवाने वाले दंपति सुरक्षा न मिलने पर खा रही दर दर की ठोकरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह करवाने वाले दंपति सुरक्षा न मिलने पर खा रही दर दर की ठोकरें
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
प्रेम विवाह करने वाले दंपति की जान खतरे में
सुरक्षा न मिलने पर भागते फिर रहे, पटियाला से कीरतपुर पहुंचकर की प्रेस कान्फ्रेंस
पुलिस के पास लगा चुके हैं सुरक्षा के लिए गुहार लेकिन नहीं मिल रही सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
श्री कीरतपुर साहिब। जिला पटियाला की तहसील पातड़ा के अधीन गांव अरनौ डेरा की रहने वाली मोनिका (22) और सुनील कुमार (27) ने कीरतपुर साहिब में प्रेसवार्ता कर बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले हिंदू रीति रिवाज से एक मंदिर में विवाह किया। इसके बाद उन्होंने अपना विवाह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में 19 जून 2018 को पत्र दाखिल करके रजिस्टर करवाया। मोनिका ने बताया कि उसके परिवार वाले सुनील कुमार और अन्य ससुराल के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इस संबंध में वह पटियाला के एसएसपी को सुरक्षा के लिए पत्र देने गए थे, वहां पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि 207 नंबर कमरे में दरखास्त जमा करा सकते हैं। वहां आश्वासन दिया कि दरखास्त को तहसील पातड़ा में संबंधित थाना डीएसपी को भेजी जाएगी, लेकिन जब डीएसपी दफ्तर पता किया तो वहां कोई दरखास्त नहीं आई थी। 15 दिन बाद भी उनको कोई सुरक्षा नहीं मिली और न ही मोनिका के ससुराल परिवार को सुरक्षा मिली है। जिस कारण वह छिपकर अपने दिन काटने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनकी और ससुराल परिवार की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए, ताकि वह अपनी जिंदगी जी सकें। इस संबंध में डीएसपी पातड़ा सौरव जिंदल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दंपति मुझे आकर मिले, ताकि उनको सुरक्षा दी जा सके।