फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पोस्ट ग्रेजुएशन युवती को ब्लैक मेल करने के आरोप में कांग्रेस नेता खिलाफ केस दर्ज

पोस्ट ग्रेजुएशन युवती को ब्लैक मेल करने के आरोप में कांग्रेस नेता खिलाफ केस दर्ज

Mon, 30 Jul 2018 10:38 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
पोस्ट ग्रेजुएशन युवती को ब्लैक मेल करने के आरोप में कांग्रेस नेता खिलाफ केस दर्ज
युवती को ब्लैकमेल करने के आरोप में कांग्रेस नेता पर केस दर्ज
विज्ञापन

मामले में आरोपी बुजुर्ग ने माना, कांग्रेस नेता ने उससे चिट्ठी लिखवाई थी
पूर्व विधायक के करीबी आरोपी ने डीएसपी की बदली करवाने की दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना बधनी कलां की पोस्ट ग्रेजुएट युवती को ब्लैकमेल करने के आरोप में कांग्रेस नेता और ट्रक यूनियन बधनी कलां के प्रधान, उसके ड्राइवर और चिट्ठी लिखने वाले बुजुर्ग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गिरोह पर युवती को ब्लैकमेल करने के अलावा पुलिस की मिलीभगत से भोले-भाले लोगों को नशा तस्करी केस से बचाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है।
डीएसपी (आई) हरिंदर सिंह डोड ने बताया कि पीड़ित युवती के पिता के बयान पर कांग्रेस नेता जसवंत सिंह उर्फ पप्पी, उसके ड्राइवर जगमोहण सिंह उर्फ गुग और चिट्ठी लिखने वाले बुजुर्ग जंगीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी बुजुर्ग जंगीर सिंह ने कहा कि वह चार कक्षा पास है और आरोपी जसवंत सिंह उर्फ पप्पी ने उससे बोलकर चिट्ठी की इबारत लिखवाई। पीड़ित परिवार ने अपनी जमीन बेची थी। चिट्ठी में लिखा गया कि आपकी लड़की एक लड़के से पांच लाख रुपये ले गई है और शादी का करार किया था। यदि आप ने यह रकम न दी तो इसके बारे में नेट पर डालने के अलावा इश्तिहार लगा दिए जाएंगेे ओर लड़की को उठा कर भी ले जाएंगे। चिट्ठी में कहा गया जिस लड़के से आपकी लड़की ने पैसे खाए हैं, उसे जसवंत सिंह उर्फ पप्पी जानता है और यह आपका समझौता करवा सकता है। चिट्ठी बाद में आरोपी जसवंत सिंह के घर डाक के जरिये पोस्ट कर दी गई। इस बाद तीनों ही आरोपी पीड़ित परिवार के घर चिट्ठी लेकर चले गए और ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। इस पर युवती ने चिट्ठी अपने कब्जे में ले ली। पीड़ित परिवार ने सारा मामला सरपंच के ध्यान में लाया और जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत दी।
विज्ञापन

गांव राउके कलां के अलावा दूसरे गांवों के पंचों सरपंचों ने जिला पुलिस प्रमुख गुरप्रीत सिंह तूर के ध्यान में यह मामला लाया तो उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया और गिरोह का पर्दाफाश हो गया। पूर्व विधायक के करीबी आरोपी जसवंत सिंह उर्फ पप्पी ट्रक यूनियन बधनी कलां का प्रधान और कांग्रेस नेता भी है। प्राथमिक पड़ताल के मौके पर डीएसपी सतपाल सिंह गिल से उसकी बहस हो गई और आरोपी ने डीएसपी को मुख्य मंत्री के पास शिकायत करके बदली करवाने की धमकी दी। उसने डीएसपी पर आरोप लगाया था कि पहले तो उसे कुर्सी पर बिठा लिया पर बाद में कुर्सी से उठा दिया। उसने दावा किया कि उसके सम्मान को ठेस पहुंची है क्योंकि वह एक जिम्मेदार व्यक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फ़ोटो कैप्शन - मोगा एसएसपी दफ्तर में प्राथमिक पड़ताल मौके डीएसपी सत्तपाल सिंह गिल से बहसता ब्लैकमेल केस में नामजद आरोपी कांग्रेस नेता जसवंत सिंह उर्फ पप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed