{"_id":"5b5f43e34f1c1b827d8b58b1","slug":"153296994910-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने उडाए मोबाईल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने उडाए मोबाईल
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री के ड्राइवर के घर से मोबाइल चोरी
बरनाला। ट्राईडेंट फैक्ट्री के ड्राइवर के घर से चोरों ने मुलाजिमों के नौ मोबाइल चोरी कर लिए। थाना तपा की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना तपा के प्रभारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास लवप्रीत सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी तपा ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपनी गाड़ी से ट्राइडेंट फैक्ट्री में लगे मुलाजिमों को छोड़कर और लेकर आते हैं। 28 जुलाई को वह मुलाजिमों को रात 11 बजे वाली शिफ्ट पर छोड़कर घर लौट रहे थे। मुलाजिमों के मोबाइल वाला थैला उसकी गाड़ी में रह गया। वह घर पहुंचकर मोबाइल वाले थैले को बाहर निकालकर अपने घर ले गए। जब सुबह उठकर देखा तो थैले में मोबाइल नहीं थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए हवलदार गुरदास सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।