फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   धोखे के साथ दूसरी शादी करवाने, दहेज के लिए तंग करने में एनआरआई नामजद

धोखे के साथ दूसरी शादी करवाने, दहेज के लिए तंग करने में एनआरआई नामजद

Fri, 06 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
धोखे के साथ दूसरी शादी करवाने, दहेज के लिए तंग करने में एनआरआई नामजद
धोखे के साथ दूसरी शादी करने के आरोप में एनआरआई नामजद
विज्ञापन

टांडाउड़मुड (होशियारपुर)। टांडा के गांव कंधालाशेखां की एक महिला के साथ एनआरआई ने धोखे से दूसरी शादी कर ली और दहेज की मांग करने के आरोप में टांडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के पास दर्ज करवाए बयानों में अर्चना पुत्री अजीत सिंह ने बताया कि अशोक जखु पुत्र पवन जखु निवासी अर्बन स्टेट फेस-2 जालंधर के साथ उसकी शादी 10 जुलाई 2016 को हुई थी। इसके बाद उसका पति 15 दिन बाद विदेश चला गया। इन 15 दिनों के दौरान उसका पति रात को काफी लंबे समय तक किसी महिला को फोन करता था। जब अर्चना ने इस बारे में अपने पति से पूछा तो उसने उक्त महिला का नाम हैनरी एट जखु पुत्री अंजली जखु बताया और उसी के कारण ही वह डेनमार्क में पक्का हुआ था। अर्चना को पता चला कि उसके पति की उक्त महिला के साथ शादी हो रखी है और उसने बिना तलाक लिए उसके साथ शादी कर ली। इस दौरान उसका पति उससे 5 लाख रुपये की लगातार मांग कर उसे परेशान करता था और उसके सारे जेवर भी खुर्द-बुर्द कर दिए। टांडा पुलिस ने अशोक जखु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed