फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नहर में घड़े में बंद नवजन्मी बच्ची की तैरती हुई

नहर में घड़े में बंद नवजन्मी बच्ची की तैरती हुई

Thu, 05 Jul 2018 10:13 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
नहर में घड़े में बंद नवजन्मी बच्ची की तैरती हुई
घड़े में डालकर नहर में बहाई बच्ची, मिली लाश
विज्ञापन

पानी सप्लाई के लिए पाइप से टकराकर घड़ा टूटा तो निकली लाश
अमर उजाला ब्यूरो
सरदूलगढ़। सब डिवीजन सरदूलगढ़ कस्बा झुनीर में से गुजर रहे नहर में से एक नवजात बच्ची की लाश मिली है। भाखड़ा नहर में से चहलावाली, झूनीर व घद्दूवाला को जाते रजवाहे में वीरवार को एक घड़े में नवजात बच्ची की लाश तैर रही थी। जोहड़ से लोग नहर से पानी की सप्लाई के लिए पाइप फेंक रहे थो। तभी एक पाइप घरे से जा टकराई। इससे घड़ा टूट गया। टूट घड़े से नवजात बच्ची की लाश देख सभी हैरान हो गए। मामले की सूचना वहां के दुकानदारों को तुरंत झुनीर पुलिस को दी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ में पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। लेकिन अभी तक यह बच्ची किस की है, इसका सुराग नहीं लगा है।

झुनीर पुलिस मुखी अजय कुमार ने कहा कि रजवाहे के पास लोगों ने उन्हें सूचना दी थी कि रजवाहे से नवजात बच्ची की लाश मिली है। पुलिस ने मौके पर जाकर लाश को बरामद कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लोगों की मांग है कि अगर मामले को लेकर गांव झुनीर, दानेवाला, नंदगढ़ व घुरकणी के गांवों में जांच की जाए तो सुराग मिल सकता है। क्योंकि सेहत विभाग में आंगनबाड़ी वर्कर व आशा वर्करों को पता होता है कि गांव में कौन सी महिला गर्भवती है। सिविल सर्जन डा. लाल चंद का कहना है कि उनके यह मामला ध्यान में नहीं आया, अगर पुलिस रिपोर्ट आएगी तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed