फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सगा भाई बनकर रह रहा युवक ही युवती को लेकर हुआ फुर्र

सगा भाई बनकर रह रहा युवक ही युवती को लेकर हुआ फुर्र

Mon, 02 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सगा भाई बनकर रह रहा युवक ही युवती को लेकर हुआ फुर्र
युवती ने भाई बनकर आए युवक पर लगाया दुराचार का आरोप
विज्ञापन

12 वर्ष पहले लापता हुआ भाई बनकर आया था घर
छह माह घर पर रहने के बाद युवती को ले गया था साथ
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। मोगा जिले के एक गांव की 19 वर्षीय युवती को उसके घर सगा भाई बनकर रहने वाला युवक ही उसे बहका फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया। परिजनों ने लड़की को ढूंढ निकाला तो पीड़िता ने दुष्कर्म के बारे में जानकारी दी। इस पर परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर महिला सहायक थानेदार राज कौर अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ वहां पहुंची और पीड़ित युवती से पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती का एक भाई करीब 12 वर्ष पहले घर से लापता हो गया था। जिस पर उसके परिजनों ने उसकी बहुत तलाश की। आखिर गांव झंडेयाना का एक तांत्रिक बाबा मुकंद सिंह ने कहा कि वह उनके बेटे को ला देगा, जिस पर उसने 50 हजार रुपये ले लिए और गग्गू नामक युवक जो गांव प्यारेयाना का था, उनके घर यह कहकर छोड़ा कि यह तुम्हारा बेटा है। छह महीने गग्गू उनके घर सगा बेटा बनकर रहा और आखिर उनकी लड़की को 2 जून को फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब लड़की के परिजनों ने लड़के का पता किया तो उन्हें सुराग मिला कि वह गांव प्यारेयाना का रहने वाला था। वह ढूंढते हुए जब वहां पहुंचे तो बस स्टैंड के पास गग्गू लड़की के परिजनों को देखकर फरार हो गया, जबकि लड़की अपने माता-पिता के साथ आ गई। जिसे वह अपने साथ ले आए और उसने परिजनों को बताया कि उसके साथ उसकी मर्जी के बिना दुराचार किया गया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार राज कौर ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर मुडकंद सिंह निवासी गांव झंडेयाना तथा गग्गू निवासी गांव प्यारेयाना के खिलाफ धोखाधड़ी, दुराचार तथा अन्य धाराओं के तहत थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कथित आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed