फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दो प्रवासी मजदूरों की भेद-भरे हालातों में मौत

दो प्रवासी मजदूरों की भेद-भरे हालातों में मौत

Sat, 30 Jun 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
दो प्रवासी मजदूरों की भेद-भरे हालातों में मौत
दो प्रवासी मजदूरों की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)। शनिवार सुबह गांव प्रेमपुर में बिहार से धान लगाने आए दो प्रवासी मजदूरों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किसान हरदीप सिंह निवासी प्रेमपुर ने बताया कि उनके पास 15-16 जून को 19 प्रवासी मजदूर धान लगाने आए थे, जो उनकी हवेली में ठहरे थे। शुक्रवार को सभी मजदूर रात को खाना खाकर सो गए, जिनमें से दो मजदूर मुन्ना कुमार मंडल पुत्र पहाड़ी मंडल और कन्हैया लाल पुत्र सामरू मंडल निवासी हारवीगंज बिहार की शनिवार सुबह करीब 4 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों को पास पड़ते गाव के एक डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने सिविल अस्पताल टांडा जाने की सलाह दी। जब इन्हें सिविल अस्पताल टांडा पहुंचाया गया तो वहां इनकी हालत नाजुक हो गई। जिसके चलते इनको होशियारपुर रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचते ही दोनों की मौत हो गई। मृतक कन्हैया लाल के लड़के छोटूकुमार ने बताया कि इनमें से एक की बाजू में जोरदार दर्द होने लगा और दूसरे के पेट में तेज दर्द हो रहा था। मृतकों की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed