फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मां बहन की हत्या करने वाला युवक काबू

मां बहन की हत्या करने वाला युवक काबू

Wed, 13 Jun 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
मां बहन की हत्या करने वाला युवक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अबोहर। जलालाबाद के गांव वड्डा बूर में पिछले दिनों मां और बहन की हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने काबू कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे रिमांड पर भेज दिया है।

बुधवार को एसएसपी केतन बलिराम पाटिल ने बताया कि मन्नू बेरोजगार था। जिस पर उसकी मां और बहन हर रोज उसे ताने देती थी। इससे परेशान होकर मन्नू ने रात के समय पड़ोसियों की कस्सी से पहले अपनी मां को मारा फिर मोबाइल देख रही बहन को मौत के घाट उतार दिया और वहां से फरार हो गया। उसने एक साजिश के तहत अपने कपड़े जलाने की कोशिश कि लेकिन बाद में अपने कपड़े एक गड्ढे में दबा दिए। पुलिस ने इस संबंध में मन्नू को काबू कर उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा भेद उगल दिया। थाना अमीरखास के प्रभारी इकबाल सिंह ने मनजीत सिंह को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मौके पर एसपीडी मुख्तयार सिंह, डीएसपी बल्लुआना राहुल भारद्वाज, डीएसपी अबोहर गुरविंद्र सिंह संघा, थाना अमीरखास के प्रभारी इकबाल खारन मौजूद थे।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed