फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दाखिल मरीज के परिजनों ने की डाक्टर से हाथापायी। डाक्टरों ने की सेवाएं ठप।

दाखिल मरीज के परिजनों ने की डाक्टर से हाथापायी। डाक्टरों ने की सेवाएं ठप।

Sat, 09 Jun 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
दाखिल मरीज के परिजनों ने की डाक्टर से हाथापायी। डाक्टरों ने की सेवाएं ठप।
सिविल अस्पताल में डॉक्टर से हाथापाई पर सेवाएं ठप
विज्ञापन

महिला मरीज के परिजनों पर मनोरोग विशेषज्ञ से बदसलूकी करने का आरोप
केस दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तार तक सेहत सेवाएं ठप रखने का किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। सिविल अस्पताल में शनिवार को ड्यूटी पर तैनात मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर के साथ मरीज के परिजनों की ओर से हाथापाई करने पर हंगामा हो गया। मामला बढ़ता देख आरोपी एक-एक कर अस्पताल से खिसक गए। घटना का पता लगते ही डाक्टरों और मुलाजिमों ने इमरजेंसी समेत सभी सेवाएं ठप कर दीं।सिटी थाना की पुलिस ने डॉक्टरों की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक दोषी काबू नहीं होंगे तब तक सभी सेहत सेवाएं ठप रहेंगी।
जानकारी के अनुसार पत्ती रोड निवासी हरप्रीत कौर नामक एक महिला सिविल अस्पताल में दाखिल थी। उसकी देखरेख के लिए पहुंची दूसरी महिला ने दवा के मामले पर मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवेश के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी और गाली गलौच भी किया। इस वक्त आरोपी महिला के साथ दो पुरुष भी शामिल थे। घटना के चश्मदीद गवाह मरीजों ने कहा कि सारा कसूर दाखिल मरीज हरप्रीत कौर के रिश्तेदारों का था, जो डाक्टर से कोई दवा जबरन लिखवाना चाहते थे। डाक्टर ने दवा लिखने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

हाथापाई से आक्रोशित डाक्टरों और स्टाफ कर्मियों ने अस्पताल बचाओ समिति के बैनर तले धरना लगा दिया। समिति कनवीनर डा. मनप्रीत सिंह, नर्सिंग स्टाफ नेता गुरमेल कौर, चौथा दर्जा वर्कर यूनियन के नेता रमेश कुमार हमदर्द, पैरा मैडीकल स्टाफ के नेता गुरदीप सिंह चीमा, लेबोरेटरी एसोसिएशन के नेता खुशवंत प्रभाकर ने कहा कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलेगी तब तक सभी सेवाएं ठप रहेंगी। डीएसपी राजेश छिब्बर का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया अस्पताल में दाखिल रही हरप्रीत कौर ने डाक्टर प्रवेश के खिलाफ आरोेप लगाया गया है कि उसकी ओर से उसे दवा नहीं दी जा रही थी। इसके चलते विवाद पैदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed