फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विवाहिता की हत्या में पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी नामजद

विवाहिता की हत्या में पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी नामजद

Wed, 23 May 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या में पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी नामजद
ससुराल वालों ने विवाहिता को खिलाया जहर, मौत
विज्ञापन

मृतका के भाई ने लगाया आरोप, पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़शंकर (होशियारपुर)।
गांव डगाम में पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी ने राज रानी को बेहोशी की हालत में राजा अस्पताल नवांशहर में भर्ती करवाया। वहा उसकी मौत हो गई। राज रानी के भाई जगतार सिंह का आरोप है के पांचों ने मिलकर राज रानी को जहर खिलाया है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

राज रानी के भाई जगतार सिंह पुत्र चरन सिंह निवासी मनजीत नगर, जोधेवाल बस्ती, लुधियाना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि राज रानी की शादी तीन वर्ष पहले गढ़शंकर के गांव डगाम के जसपाल सिंह पुत्र मोहन लाल उर्फ मोहनी से हुई थी। विवाह के बाद जसपाल सिंह नशे का आदी हो गया और राज रानी को परेशान करने लगा। कई बार दुखी होकर राज रानी उनके पास आ जाती थी। उन्होंने कई बार उसे समझाकर वापस भेजा। कई बार राज रानी की सास चरनो, ससुर मोहन लाल, जेठ बलविंदर सिंह व जेठानी सीता अपनी जिम्मेदारी पर उसे लेकर गए थे। इसके बावजूद जसपाल ने उनकी बहन को तंग करना बंद नहीं किया। वह राज रानी से उसका वेतन भी छीन लेता था। 20 मई को राज रानी के ससुराल से फोन आया कि उसे राजा अस्पताल नवांशहर में भर्ती करवाया गया है। जब वह वहां पहुंचे तो राज रानी बेहोशी की हालत में थी। उन्होंने बताया कि जब वह अस्पताल में पहुंचे सास चरनो, ससुर मोहन लाल, जेठ बलविंदर सिंह व जेठानी सीता वहां से चले गए और वापस नहीं आए। दो दिन बाद राजरानी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed