{"_id":"5b02f7d44f1c1bd7408b6ca6","slug":"15269211685-khanna-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस जिला खन्ना के सदर ईलाकें में एक लाख की लूट, मौकें से लूटेरें फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस जिला खन्ना के सदर ईलाकें में एक लाख की लूट, मौकें से लूटेरें फरार
Updated Mon, 21 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने दो भाइयों से एक लाख रुपये लूटे
पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना।
पुलिस जिला खन्ना के सदर थाना के अधीन पड़ते कस्बा ईसड़ू में सोमवार को एक मोपेड पर सवार दो किसान भाइयों से बदमाश एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार साधू सिंह पुत्र हजूरा सिंह निवासी इकोलाहा और उसका भाई केसर सिंह सोमवार को मोपेड पर कोऑपरेटिव बैंक इसड़ू गए थे। वहां से एक लाख रुपये निकलवाने के बाद दोनों भाई मोपेड पर वापस गांव जा रहे थे। तभी स्कूटर पर आए तीन लुटेरों ने पैसों वाला बैग छीना और फरार हो गए।
इस संबंध में जब सदर थाना के एसएचओ विनोद कुमार से बात की गई तो उन्होंनेे कहा कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाले जा रहे हैं, ताकि फुटेज हाथ लग सकें। जल्द ही लुटेरों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।