{"_id":"5b0196614f1c1be0408b6c68","slug":"1526830685160-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"0पूर्व माल पटवारी से सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन व नकदी छीन लुटेरा फरार।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
0पूर्व माल पटवारी से सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन व नकदी छीन लुटेरा फरार।
Updated Sun, 20 May 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
पूर्व माल पटवारी से अंगूठी, मोबाइल छीना
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। प्लॉट बेचने का बहाना बनाकर एक लुटेरा कस्बा धनौला निवासी वयोवृद्ध पूर्व माल पटवारी से सोने की अंगूठी, मोबाइल और 500 रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गया। थाना धनौला की पुलिस ने अज्ञात लुटेरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना शनिवार की है। पीड़ित बृजलाल ने पुलिस को बताया है कि वह किसी काम से तहसील की ओर जा रहा था। धनौला के पंजाब एंड सिंध बैंक के पास पहुंचते ही बाइक सवार एक युवक उनके पास आकर रुका। उसने कहा कि वह प्लॉट बेचना चाहता है। उसने बताया कि प्लाट दिखाने के बहाने नौजवान उन्हें मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया। उसने धनौला-कालेके मार्ग पर सुनसान जगह पर जाकर मोटरसाइकिल रोक दिया। उसने उनके हाथ में पहनी सोने की अंगूठी, मोबाइल, नकदी छीन ली और फरार हो गया।
फोटो कैप्शन : 20बीएनएलपी82-खुद से हुई लूट की जानकारी देता हुआ पीड़ित बृज लाल।