फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अग्निकांड के आरोपी जिंदा ने थाना टांडा में की खुदकुशी

अग्निकांड के आरोपी जिंदा ने थाना टांडा में की खुदकुशी

Thu, 10 May 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
अग्निकांड के आरोपी जिंदा ने थाना टांडा में की खुदकुशी
सभी केंद्र
विज्ञापन


अग्निकांड के आरोपी जिंदा ने थाना टांडा में की खुदकुशी
परिवार को पांच सदस्यों को जिंदा लगाने का मामला
बाथरूम में अपनी पट्टियों के साथ ही फंदा लगाकर दी जान
मामले में मरने वालों की संख्या हुई तीन, दो की हालत बनी हुई है गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर )। अपने ही पड़ोसी परिवार पर पेट्रोल डालकर पांच लोगों को आग के हवाले करने वाले थाना टांडा में हवालाती हरजिंदर सिंह जिंदा ने थाने में वीरवार को खुदकुशी कर ली। जानकारी मुताबिक जिंदा ने हिरासत के दौरान बाथरूम में अपनी पट्टियों के साथ ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गौरतलब है कि गत रविवार को टांडा की ईशर कॉलोनी में रंजिश के चलते आरोपी ने अपने पड़ोसियों के घर में घुसकर सो रहे परिवार को पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इस वारदात में झुलसी राजवंत कौर और उसके 11 महीने के बेटे हरमनप्रीत की मौत हो गई थी। इसके बाद अब परमिंदर कौर पुत्री कुलदीप सिंह की भी मौत हो गई। इस मामले में अब तक मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। लुधियाना के अस्पताल में ही भर्ती मृतका परमिंदर कौर की दादी गुरदेव कौर और भाई जसकरण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।
कुछ दिन पहले जोगिंदर सिंह जिंदा नाम के व्यक्ति ने पड़ोसी के साथ झगड़ा किया था। जिसके बाद छह मई को आरोपी ने गुस्से में आकर सो रहे पड़ोसी परिवार पर पेट्रोल का छिड़कर आग लगा दी थी। इस अग्निकांड में एक 11 माह के बच्चे की मौत हो गई थी। जबकि एक व्यक्ति सहित तीन औरतें बुरी तरा झुलस गईं थीं। जिनमें से बीते दिन एक महिला ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद आरोपी जोगिंदर सिंह जिन्दा को टांडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया और वह थाना टांडा में पुलिस हिरासत में था। वीरवार दोपहर बाद संदिग्ध हालात में उसने अपनी पट्टियों से फंदा लगाकर जान दे दी। जिसके बाद थाना प्रभारी व एसएसपी होशियारपुर मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने कहा कि आरोपी जिन्दा की मौत हो चुकी है। लेकिन असल कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। जिसकी न्यायिक जांच होगी और उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सनद रहे कि जब आरोपी ने आग लगाई थी उस समय वह खुद भी झुलस गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसके घावों पर पट्टियां की गई थी। इसके बाद जब एसएसपी जे इलांचेझियन और न्यायाधीश अमनदीप कौर व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तभी थाने का गेट खुला। घटना के बाद एसएसपी ने जांच के हुकम जारी कर घटना के कारणों की सही जांच करने के लिए कहा।
विज्ञापन


लोगों ने लगा रखा था जाम
इस घटना के कुछ देर पहले पीड़ित परिवार ने जलकर मरने वाली कुलदीप की बेटी की लाश को जालंधर पठानकोट मार्ग पर रखकर आरोपी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। जब उन्होंने सुना की आरोपी ने आत्महत्या कर ली है इसके बाद लोगों ने जाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed