फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ,साढे 6 लाख की ठगी

,साढे 6 लाख की ठगी

Tue, 08 May 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
,साढे 6 लाख की ठगी
युवक ने लगाया लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन

बरनाला।
गांव धौला के रहने वाले हरजोत सिंह ने दो लोगों पर उसे दुबई में नौकरी का झांसा देकर भेजने के बाद धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

थाना रूडे़के कलां के सहायक थानेदार गुरतेज सिंह ने बताया कि हरजोत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव धौला ने जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह को शिकायत दी थी। उसने बताया कि आरोपी बलदेव सिंह निवासी घुन्नस और उसके दामाद जरनैल सिंह निवासी दुबई ने मिलकर उससे साढ़े 6 लाख की ठगी की है। उन्होंने बताया कि बलदेव सिंह ने हरजोत सिंह से साढे़ 6 लाख रुपये लेकर हरजोत सिंह को बलदेव सिंह ने अपने दामाद जरनैल सिंह के पास दुबई भेज दिया। उसने भरोसा दिलाया कि वहां वेतन के साथ उसे खाना और रिहायश मुफ्त मिलेगी। हरजोत सिंह ने दुबई में नौ माह काम किया। जब उसने सैलरी मांगी तो जरनैल सिंह ने कहा कि सैलरी खाने और रहने में कट गई। एक ट्रैक्टर की तोड़फोड़ का मुआवजा भी उससे वसूला गया। निराश होकर हरजोत सिंह लौट आया। एसएसपी ने मामले की जांच करवाने के बाद बलदेव सिंह निवासी घुन्नस और उसके दामाद जरनैल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed