फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पर्स तथा मोबाईल चोरी करने वाले गिरोह को दो सदस्य पकड़े

पर्स तथा मोबाईल चोरी करने वाले गिरोह को दो सदस्य पकड़े

Sat, 05 May 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पर्स तथा मोबाईल चोरी करने वाले गिरोह को दो सदस्य पकड़े
पर्स और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह को दो सदस्य पकड़े
विज्ञापन

रोपड़।
जिला पुलिस ने छीना झपटी कर चेन और पर्स छीनने वाले चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ़्तार किया है। उनसे तीन मोबाइल और 3100 की नकदी बरामद हुई है।
एसएसपी राज बचन सिंह संधू ने बताया कि 22 मार्च को किरनदीप कौर पत्नी संदीप सिंह निवासी मकान नं. 83, सामने माल ऑफिस, श्री अमृतसर साहिब का किसी ने पर्स छीन लिया। इस संबंधी थाना श्री आनंदपुर साहिब में मामला दर्ज हुआ था। 30 अप्रैल को हरिंदर सिंह निवासी गांव संढूरा, थाना रदोर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) जिसका भी एसजीपीसी सरोवर नजदीक पर्स छीना था और इस संबंधी भी थाना श्री आनंदपुर साहिब में मामला दर्ज हुआ था। जिले में बढ़ रही लूटपाट की वारदातों के मद्देनजर इंस्पेक्टर अतुल सोनी, इंचार्ज सीआईए स्टाफ की निगरानी में एक स्पेशल टीम बनाई गई और इस स्पेशल टीम की तरफ से स्पेशल मुहिम के अंतर्गत नजदीक खालसा स्कूल श्री आनंदपुर साहिब ट्रैप लगाते हुए उक्त वारदातें करने वाले दो लोगों दलजीत सिंह उर्फ प्रिंस निवासी अगंमपुर, बलविंदर सिंह उर्फ बिंदु निवासी ढेर थाना श्री आनंदपुर साहिब को काबू किया गया है। इनसे एक समेत मोटरसाइकिल चोरी किए गए तीन मोबाइल और 3100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed